फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Compares INDI Alliance with soap opera Congress loves Babar more than Ram

असम CM ने ‘इंडिया’ को बताया ड्रामा: कहा- सिर्फ मोदी को हराने पूरा विपक्ष एक हुआ, कांग्रेस को राम से प्रिय बाबर

Sun, 14 Jan 2024 03:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 14 Jan 2024 03:05 AM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ सिर्फ एक सीरियल है, जो सिर्फ लोगों का मनोरजंन करेगा। गठबंधन का एक व्यक्ति दिन में नाराज रहेगा तो शाम को उसी गठबंधन का दूसरा व्यक्ति नाराज हो जाएगा।

विज्ञापन
Assam CM Compares INDI Alliance with soap opera Congress loves Babar more than Ram
असम के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन सक्रीय हो गया है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने गठबंधन की तुलना एक सीरियल की है, जो लोगों का मनोरंजन करता है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा गठबंधन सिर्फ एक व्यक्ति के लिए बनाया गया है। सिर्फ एक व्यक्ति को हराने के लिए देश की सभी पार्टियां एक साथ आ गईं हैं।
विज्ञापन


गठबंधन के व्यक्ति की अपनी कोई नीति नहीं है
असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ सिर्फ एक सीरियल है, जो सिर्फ लोगों का मनोरजंन करेगा। गठबंधन का एक व्यक्ति दिन में नाराज रहेगा तो शाम को उसी गठबंधन का दूसरा व्यक्ति नाराज हो जाएगा। इस गठबंधन में कोई भी व्यक्ति की अपनी नीति नहीं है। पूरे गठबंधन की नींव सिर्फ एक व्यक्ति को हराना है। गठबंधन सिर्फ मोदी के खिलाफ है। इसका कोई दीर्घकालिक परिणाम नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस को भगवान राम से अधिक बाबर प्रिय है
सरमा ने आगे कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने पूरे जीवन सिर्फ पाप किए हैं। कांग्रेस उम्र भर सिर्फ साजिश करती रह गई कि राम मंदिर न बने। कांग्रेस को बाबर प्रिय है। कांग्रेस को भगवान राम के पास जाना अच्छा नहीं लगता। कांग्रेस को सिर्फ बाबर के पास जाना ही अच्छा लगता है। कांग्रेसी पापी हैं। कांग्रेसी पाप ही करते रहेंगे। सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित करने का निर्णय सरासर गलत निर्णय है। सिर्फ राम भक्तों को ही आमंत्रित किया जाना चाहिए। कांग्रेस परिवार भगवान राम और बाबर के बीच सबसे पहले बाबर को नमन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश पर भी की टिप्पणी
असम सीएम ने बिहार के मुख्यनमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश ने ‘इंडिया’ के संयोजक पद को संभालने से इनकार कर दिया है। पहले एक समय था कि नीतीश चाहते थे कि वे संयोजक बने लेकिन अब वही मना कर रहे हैं।


पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई
पश्चिम बंगाल में हुई साधुओं की पिटाई पर सीएम सरमा ने कहा कि बंगाल में हिंसा बहुत बढ़ गई है। इसलिए साधुओं पर हमला हमें आश्चर्यचकित नहीं करता। बंगाल में टीएमसी का शासन है। बंगाल में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। एक बार बंगाल में मुझ पर भी हमला हुआ था। हम चाहते हैं कि बंगाल सरकार जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। राम मंदिर के निर्माण से बंगाल के टीएमसी नेता बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed