{"_id":"61deed23979d93264a00e1a5","slug":"assam-chief-minister-sarma-said-congress-high-command-and-punjab-chief-minister-conspired-to-assassinate-pm-modi-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: कांग्रेस आलाकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की हत्या की साजिश रची, मुख्यमंत्री सरमा का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: कांग्रेस आलाकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की हत्या की साजिश रची, मुख्यमंत्री सरमा का आरोप
Wed, 12 Jan 2022 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:30 PM IST
सार
असम के मुख्यमंत्री पंजाब में एक टीवी चैनल के कथित स्टिंग का हवाला दे रहे थे। स्टिंग में दावा किया गया है कि वहां पुलिस के पास दो जनवरी को ही प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास के बारे में खुफिया रिपोर्ट थी।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : twitter.com/himantabiswa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक के जरिए कांग्रेस आलाकमान और राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरमा ने मांग की कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस कथित साजिश में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। गुवाहाटी में प्रेसवार्ता के दौरान सरमा ने आरोप लगाया कसभी साक्ष्य ये स्पष्ट करते हैं कि कांग्रेस आलाकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री पंजाब में एक टीवी चैनल के कथित स्टिंग का हवाला दे रहे थे। स्टिंग में दावा किया गया है कि वहां पुलिस के पास दो जनवरी को ही प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास के बारे में खुफिया रिपोर्ट थी। सरमा ने यह भी दावा किया कि घटना के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान ये संकेत देते हैं कि वे साजिश के बारे में जानते थे।
पंजाब दौरे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता रोके जाने के कारण मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसा रहा था। इस घटना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक करार दिया था।