{"_id":"5d86ffda8ebc3e93d229015e","slug":"assam-chief-minister-sarbananda-sonowal-instructs-officials-to-control-rising-prices-of-onions","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के मुख्यमंत्री ने दिया अधिकारियों को आदेश, बढ़ती प्याज की कीमतें करें नियंत्रित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के मुख्यमंत्री ने दिया अधिकारियों को आदेश, बढ़ती प्याज की कीमतें करें नियंत्रित
Sun, 22 Sep 2019 11:26 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
सर्बानन्द सोनोवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश शनिवार को अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सोनोवाल को ‘नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (एनएएफईडी) से प्याज खरीदने और बाजार में नियंत्रित कीमतों पर इसे उपलब्ध कराने की संभावना से अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कदम उठाने का निर्देश दिया ताकि राज्य की मासिक प्याज आवश्यकता लगभग 60,000 मीट्रिक टन की पूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विभाग को यह भी निर्देश दिया कि वह कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस की स्थापना के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एक तंत्र बनाए, जिसे ‘पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड’ पर चलाया जा सके।