Assam: असम में मुख्मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई चार मंत्रियों को शपथ
भाजपा नेता प्रशांत फूकन डिब्रूगढ़ से चार बार विधायक रह चुके हैं। कृष्णेंदु पॉल पथारकांडी से दो बार, जबकि कौशिक रॉय और रूपेश गोआला क्रमशः लखीपुर और डूम डूमा से एक बार विधायक रह चुके हैं।
विस्तार
भाजपा नेता प्रशांत फूकन डिब्रूगढ़ से चार बार विधायक रह चुके हैं। कृष्णेंदु पॉल पथारकांडी से दो बार, जबकि कौशिक रॉय और रूपेश गोआला क्रमशः लखीपुर और डूम डूमा से एक बार विधायक रह चुके हैं। इन नए मंत्रियों के शपथ के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अब 19 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख हैं।
सीएम सरमा ने कहा, "हमारे मंत्रालय में बराक घाटी से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था।आज हमने अपने मंत्रिपरिषद में चार मंत्रियों को शामिल किया है। एक पद अभी भी खाली है और उसे आने वाले दिनों भर दिया जाएगा। असम में कई विकास गतिविधियां चल रही है। चार मंत्रियों को शामिल किये जाने से मंत्रिपरिषद मजबूत हो गई है।"
असम पुलिस ने पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा
असम पुलिस ने बांग्लादेश से दो महिला समेत छह घुसपैठियों को पकड़ा और पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, असम पुलिस ने सतर्क कदम उठाते हुए छह बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ कर उन्हें वापस भेज दिया। उन सभी को सीमा पार भेज दिया गया।
6 Illegal Bangladeshi infiltrators nabbed and sent back
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) December 7, 2024
In an alert move, personnel of @assampolice tracked and apprehended 6 Bangladeshi nationals near the International border.
🇧🇩Md Didarul Islam
🇧🇩Santu Khan
🇧🇩Ismile Hussain Rahat
🇧🇩Sakib Hussain
🇧🇩Shati Akhter
🇧🇩Mim… pic.twitter.com/FM5dn8gLhw
घुसपैठियों की पहचान मोहम्मद दीदारुल इस्लाम, संटू खान, इस्माइल हुसैन राहत, साकिब हुसैन, शाति अख्तर और मीम शेख के तौर पर की गई है। मुख्यमंत्री ने यहा नहीं बताया कि इन सभी घुसपैठिओं को भारत-बांग्लादेश सीमा के किस सेक्टर पर रोका गया था। अबतक भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने के आरोप में 167 लोगों को पकड़ा गया है। बाद में उन्हें उनके देश वापस भेज दिया गया।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.