फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam by-polls: CPI(M) to support Congress in 4 assembly seats, CPI in one

असम विधानसभा उपचुनाव: चार सीटों पर कांग्रेस, एक सीट पर सीपीआई का समर्थन करेगी सीपीएम 

Mon, 18 Oct 2021 10:17 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Mon, 18 Oct 2021 10:17 PM IST
सार

मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में थौरा और मरियानी सीटें कांग्रेस ने जीती थीं, जबकि यूपीपीएल ने गोसाईगांव सीट पर कब्जा किया था। 

विज्ञापन
Assam by-polls: CPI(M) to support Congress in 4 assembly seats, CPI in one
congress, cpm - फोटो : Social Media

विस्तार

सीपीएम असम में 30 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में चार सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जबकि एक सीट पर सीपीआई उम्मीदवार का समर्थन करेगी। वामदल थौरा में सीपीआई उम्मीदवार को समर्थन देगी जबकि मरियानी, भवानीपुर, तामुलपर और गोसाईगांव में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


माकपा ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों के बाद असम के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों की मदद करने के लिए प्रयास नहीं किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा थी सीपीएम
पार्टी ने लोगों से सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगियों असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के पक्ष में मतदान नहीं करने का भी आग्रह किया। माकपा इस साल की शुरुआत में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोसाईगांव और तामुलपुर के लिए उपचुनाव मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण हो रहा है, जबकि भवानीपुर, मरियानी और थौरा के विधायकों ने अपनी सीटों से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में थौरा और मरियानी सीटें कांग्रेस ने जीती थीं, जबकि यूपीपीएल ने गोसाईगांव सीट जीती थी। बीपीएफ और एआईयूडीएफ उम्मीदवार तामुलपुर और भवानीपुर में विजयी हुए थे।


2001 से 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस ने एआईयूडीएफ, बीपीएफ, सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई (एमएल), आंचलिक गण मोर्चा, राजद, आदिवासी नेशनल पार्टी और जिमोचयान (देवरी) पीपुल्स पार्टी (जेपीपी) के साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ महागठबंधन बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed