{"_id":"6339c5e50adee93a0d3b7db6","slug":"assam-body-of-officer-missing-in-boat-accident-recovered-accident-happened-on-29-september-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: नाव दुर्घटना में लापता हुए अधिकारी का शव बरामद, बीते गुरुवार को हुआ था हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: नाव दुर्घटना में लापता हुए अधिकारी का शव बरामद, बीते गुरुवार को हुआ था हादसा
Sun, 02 Oct 2022 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुबरी (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुबरी (असम)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:39 PM IST
सार
ब्रह्मपुत्र नदी में बीते गुरुवार को नाव डूब गई थी। हादसा धुबरी जिले में हुआ। एक सरकारी अधिकारी समेत 10 लोगों के लापता हो गए थे। नाव में 20 से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने की घटना में लापता हुए एक सरकारी अधिकारी का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। जिला प्रशासन के मुताबिक, बचाव टीम ने घटना के चार दिन बाद सरकारी अधिकारी के शव का पता लगाया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की टीम को बांग्लादेश की सीमा के नजदीक ऐरोंजोंगला में दुर्घटनास्थल से लगभग 700 मीटर की दूरी पर क्षेत्राधिकारी (सर्किल ऑफिसर) संजू दास का शव मिला।
विज्ञापन
दरअसल, ब्रह्मपुत्र नदी में बीते गुरुवार को नाव डूब गई थी। हादसा धुबरी जिले में हुआ। एक सरकारी अधिकारी समेत 10 लोगों के लापता हो गए थे। नाव में 20 से अधिक लोग सवार थे। असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने हादसे की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धुबुरी जिले के भासानी नगर स्थित ब्रह्मपुत्र नदी में गुरुवार सुबह यह दुर्घटना हुई। नाव में धुबरी के राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 20 से अधिक लोग सवार थे। नाव पटलने की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाव में सवार करीब 20 लोगों में से 10 लोगों को बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 10 लोग लापता हो गए।