{"_id":"620bbc4e71e87f5b6a323257","slug":"assam-bjym-filed-1500-complaints-against-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul vs BJP: राहुल गांधी के खिलाफ असम में 1500 शिकायतें दर्ज, ट्वीट को लेकर मुश्किल में घिरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul vs BJP: राहुल गांधी के खिलाफ असम में 1500 शिकायतें दर्ज, ट्वीट को लेकर मुश्किल में घिरे
Tue, 15 Feb 2022 10:56 PM IST
निधि पाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:56 PM IST
सार
राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर असम में उनके खिलाफ 1500 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। भाजयुमो ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के ट्वीट 'भारत गुजरात से पश्चिम बंगाल तक' को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता और मंत्री पीयूष हजारिका के साथ चर्चा के बाद भाजयुमो ने राहुल गांधी के खिलाफ 1500 शिकायतें दर्ज कराई हैं।
हालांकि भाजयुमो ने दावा किया कि ये शिकायतें मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई हैं। भाजयुमो ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत को कश्मीर से केरल और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक फैला बताया है। लेकिन उन्होंने पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा नहीं बताया। आरोप है कि राहुल गांधी ने अप्रत्यक्ष तौर पर चीन का समर्थन किया है। गौरतलब है कि चीन अरुणाचल के कुछ हिस्से को अपना मानता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ये ट्वीट उनकी अलगाववादी मानसिकता को दिखाता है।
राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने 10 फरवरी को ट्वीट किया था, 'हमारी एकता में ताकत है, संस्कृतियों की हमारी एकता, विविधताओं की हमारी एकता, भाषाओं की हमारी एकता, लोगों की हमारी एकता, राज्यों की हमारी एकता'। कश्मीर से केरल तक गुजरात से पश्चिम बंगाल तक भारत अपने सभी रंगों में खूबसूरत है। भारत के जज्बे का अपमान मत कीजिए।
विज्ञापन
तेलंगाना सीएम केसीआर के खिलाफ भी मामला दर्ज
वहीं, भाजपा समर्थकों की शिकायतों के आधार पर असम पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सबूत मांगने और भारत विरोधी भावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मामला दर्ज किया है। असम पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।