{"_id":"642e298ef34bb052a00e2460","slug":"assam-bjp-leader-rupjyoti-kurmi-said-taj-mahal-is-not-the-symbol-of-love-questioned-on-shah-jahan-mumtaz-news-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: BJP विधायक का बेतुका बयान, बोले- ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं, अगर शाहजहां मुमताज से प्यार करते थे तो...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: BJP विधायक का बेतुका बयान, बोले- ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं, अगर शाहजहां मुमताज से प्यार करते थे तो...
Thu, 06 Apr 2023 09:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Apr 2023 09:13 AM IST
सार
चार बार के विधायक और कभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक रहे रूपज्योति कुर्मी ने जून 2021 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन
Rupjyoti Kurmi
- फोटो : Social Media
विस्तार
असम के भाजपा नेता ने ताजमहल पर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने ताजमहल को प्यार का प्रतीक मानने से इनकार कर दिया। दरअसल, भाजपा नेता और विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं है। शाहजहां ने अपनी चौथी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। अगर वह मुमताज से प्यार करते थे, तो मुमताज की मौत के बाद तीन बार और शादी क्यों की।
विज्ञापन
#WATCH | Taj Mahal is not the symbol of Love. Shah Jahan built Tajmahal in memory of his 4th wife Mumtaz. If he loved Mumtaz, then why he married three times more after the death of Mumtaz: Rupjyoti Kurmi, BJP (05.04) pic.twitter.com/raMN4obqdj
— ANI (@ANI) April 6, 2023विज्ञापन
इससे पहले भाजपा विधायक ने मंगलवार को ताजमहल और कुतुब मीनार जैसे स्मारकों को गिराने तक की बात कर डाली थी। उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री से ताजमहल और कुतुब मीनार को तुरंत ध्वस्त करने का आग्रह करता हूं। इनकी जगह दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिर बनने चाहिए। उन्होंने इसके लिए अपनी महीनों की तनख्वाह दान करने बात की थी।
विज्ञापन
चार बार के विधायक और कभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक रहे रूपज्योति कुर्मी ने जून 2021 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वे कांग्रेस के टिकट पर मरियानी विधानसभा सीट से विधायक बने थे। भाजपा में शामिल होने के बाद रूपज्योति कुर्मी फिर से मरियानी चुने गए।
यह भी पढ़ें- Padma Shri: पीएम मोदी से बोले कर्नाटक के मुस्लिम कलाकार-आपने मुझे गलत साबित किया, उम्मीद नहीं थी BJP सरकार...