{"_id":"69bce10ba3a89a034e038886","slug":"assam-assembly-elections-cm-himanta-nomination-bjp-roadshow-in-guwahati-hindi-news-updates-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Election: जलुकबारी सीट से सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद दर्ज किया नामांकन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Election: जलुकबारी सीट से सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद दर्ज किया नामांकन
Fri, 20 Mar 2026 11:24 AM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:24 AM IST
सार
नामांकन से पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा ने दर्ज किया नामांकन
- फोटो : @PTI
विस्तार
Himanta Biswa Sarma Roadshow: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जलुकबारी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनकी पत्नी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है।
सुबह से ही रोड शो का इंतजार कर रहे थे लोग
बता दें कि बारिश के बावजूद रोड शो में हिमंत के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाओं की टोली ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bengal Election:'भाजपा का हथियार बन गया है चुनाव आयोग', ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल
आपकी कृपा ही मेरी ताकत है- हिमंत बिस्वा सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते। 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, "जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।"
बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, "बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।" कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।