फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly Elections: 284 nominees valid for 47 seats of first phase, name withdrawal today

असम चुनाव: पहले चरण की 47 सीटों के लिए 284 नामांकन वैध, 12 मार्च नाम वापसी की अंतिम तारीख

Thu, 11 Mar 2021 08:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Mar 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Assam Assembly Elections: 284 nominees valid for 47 seats of first phase, name withdrawal today
असम विधानसभा चुनाव 2021 - फोटो : twitter.com/ECISVEEP

असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इन सीटों पर 27 मार्च को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ मार्च थी और नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को हुई। नाम वापसी की आखिरी तारीख 12 मार्च है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बृहस्पतिवार को गुवाहाटी में बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन वैध मिले हैं। सत्तारूढ़ भाजपा से जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं, उनमें मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (माजुली), विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी (जोरहाट), मंत्री रंजीत दत्ता (बेहाली) और संजय किशन (तिनसुकिया) शामिल हैं।
विज्ञापन


राजग गठबंधन के सहयोगी एजीपी मंत्री अतुल बोरा (बोकाखाट) और केशव महंत (कलियाबोर) के नामांकन पत्र भी वैध पाए गए। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा (गोहपुर), कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया (नाजिरा) और कांग्रेस सचिव भूपेन बोरा (बिहपुरिया) के भी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए एक अप्रैल और तीसरे चरण में 40 सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed