फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam assembly election priyanka gandhi during her visit met with tea garden workers temple camopaign rally congress bjp

असम में प्रियंका: चाय बागान के मजदूरों से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं के साथ तोड़ी पत्तियां

Tue, 02 Mar 2021 02:21 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 02 Mar 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
assam assembly election priyanka gandhi during her visit met with tea garden workers temple camopaign rally congress bjp
चाय बागान के मजदूरों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Twitter

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रियंका ने राज्य में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है। इस दौरान वे लोगों से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वे तेजपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा से पहले प्रियंका ने महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। यहां उनका अलग अंदाज दिखा।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा। वे यहां सिर पर टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ती हुईं नजर आईं। बता दें कि असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है। ऐसे में प्रियंका गांधी उन्हें पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

 

मजदूरों के साथ मुलाकात के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर मैंने महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।'

चाय बागान के मजदूर के यहां प्रियंका ने किया भोजन
असम के तेजपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक स्थानीय चाय बागान के मजदूर के घर पर भोजन किया।

ये है प्रियंका गांधी का आज का कार्यक्रम

  • चाय बागान की महिला मजदूरों से वार्ता
  • तेजपुर के महाभैरव मंदिर का दौरा
  • तेजपुर में चुनावी जनसभा


बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी ने अपने असम दौरे की शुरुआत कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने राज्य में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने आदिवासियों से बात की और उनके साथ आदिवासी नृत्य भी किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed