फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly election 2021 Only 90 voters at a polling booth but 171 votes cast

गड़बड़झाला: असम में एक बूथ पर महज 90 मतदाता, लेकिन वोट पड़ गए 171, जानें कैसे

Mon, 05 Apr 2021 06:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: कुमार संभव Updated Mon, 05 Apr 2021 06:53 PM IST
सार

  • असम में एक पोलिंग बूथ पर पड़े मतदाताओं से ज्यादा वोट
  • 90 मतदाता वाले पोलिंग बूथ पर 171 वोट पड़े, 5 अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
Assam assembly election 2021 Only 90 voters at a polling booth but 171 votes cast
मतदान के लिए लगी लोगों की लाइनें - फोटो : ANI

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। पहले तो भाजपा नेता की गाड़ी में ईवीएम मिलने पर हंगामा हुआ, लेकिन अब 90 मतदाताओं वाले बूथ पर 171 वोट पड़ने की जानकारी मिली है। इसके बाद चुनाव अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पांच अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, असम के दीमा हसाओ जिले में एक मतदान केंद्र पर बड़ी अनियमितता का खुलासा हुआ। इस पोलिंग बूथ पर सिर्फ 90 मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन दूसरे चरण के मतदान के दौरान कुल 171 वोट पड़े। एक अधिकारी ने बताया कि यह मतदान केंद्र हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र में है। यहां दूसरे चरण के तहत एक अप्रैल को मतदान हुआ था, जो करीब 74 प्रतिशत था। यह घटना सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र के पांच चुनाव अधिकारियों को निलंबित कर दिया। साथ ही, इस पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान कराने का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी किए गए निलंबित

बताया जा रहा है कि यह मतदान केंद्र खोटलिर एलपी स्कूल के 107 (ए) में था। यहां गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद दीमा हसाओ के पुलिस उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो अप्रैल को ही निलंबन आदेश जारी कर दिया, लेकिन यह मामला सोमवार (5 अप्रैल) को प्रकाश में आया। बता दें कि काम में लापरवाही बरतने के आरोप में चुनाव आयोग ने एस ल्हांगुम (सेक्टर ऑफिसर), प्रह्लाद सी रॉय (पीठासीन अधिकारी), परमेश्वर चारंगसा (प्रथम मतदान अधिकारी), स्वराज कांति दास (द्वितीय मतदान अधिकारी) और एल थीक (तृतीय मतदान अधिकारी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने अपनी सूची से कराया मतदान

अधिकारियों ने बताया कि इस मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में सिर्फ 90 नाम थे, लेकिन ईवीएम में 171 वोट पड़े। एक अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान ने मतदाता सूची स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और वह अपनी सूची लेकर आ गया। इसके बाद गांव के लोगों ने उसी सूची के हिसाब से मतदान किया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चुनाव अधिकारियों ने ग्राम प्रधान की मांग क्यों स्वीकार ली? यह भी पता लगाया जा रहा है कि वहां सुरक्षाकर्मी तैनात थे या नहीं और इस मामले में उनकी भूमिका क्या रही?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed