{"_id":"637c5aaaeec0997d1c179beb","slug":"assam-5-dead-in-truck-car-collision-in-nagaon-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में पांच की मौत, सोनितपुर में दो लोगों की जान गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में पांच की मौत, सोनितपुर में दो लोगों की जान गई
Tue, 22 Nov 2022 02:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 22 Nov 2022 02:53 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, बोकाखाट से तेजपुर की ओर आ रहे पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिबेक दास, संजय दास, समीर पॉल, विकाश सरमा और संदीप पॉल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, नौगांव जिले में एक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोगों की सोनितपुर जिले में दुर्घटना में जान चली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि नौगांव में उलुवोनी थाना क्षेत्र के कोलियाबोर में पांच लोगों की मौत हो गई, जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर एक तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। कार में सवार लोग गोलाघाट के बोकाखाट से सोनितपुर एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। हमने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन ट्रक चालक और उसका सहायक हमारे घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान बिबेक दास, संजय दास, समीर पॉल, विकाश सरमा और संदीप पॉल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोनितपुर में तेजपुर के पास बिहागुरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन