{"_id":"5caf9eabbdec2239135ec9fb","slug":"asiya-andrabi-refused-to-give-voice-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसिया अंद्राबी की सहयोगी ने आवाज के नमूने देने से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आसिया अंद्राबी की सहयोगी ने आवाज के नमूने देने से किया इनकार
Fri, 12 Apr 2019 01:38 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:38 AM IST
सार
- - एनआईए ने किया था नमूने के लिए आवेदन
- - मामले की अगली सुनवाई छह मई को
विज्ञापन
Asiya Andrabi (file)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की मुखिया आसिया अंद्राबी की सह-आरोपी नसरीन ने अपनी आवाज के नमूने देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, एनआईए ने अंद्राबी और उसकी सहयोगी के खिलाफ मामले की जांच के लिए नमूने लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के समक्ष नसरीन के वकील ने कहा कि एनआईए की मांग कानूनन सही नहीं है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने कोर्ट को बताया कि उसके पास कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं और उसे नसरीन की आवाज से मिलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
अदालत ने दिसंबर 2018 में एनआईए को निर्देश दिया था कि अंद्राबी और उसकी सहयोगियों को आरोपपत्र तथा अन्य दस्तावेज मुहैया कराए जाएं। एनआईए ने ये दस्तावेज उन्हें सौंप दिए हैं। गौरतलब है कि अंद्राबी, फहमीदा और नसरीन अभी न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई छह मई को होगी।
विज्ञापन
- एनआईए ने किया था नमूने के लिए आवेदन
- मामले की अगली सुनवाई छह मई को