{"_id":"56fbff0d4f1c1b3e68f00418","slug":"asia-largest-telescope-launched-in-brussels","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रसेल्स में पीएम मोदी ने लॉन्च किया एशिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रसेल्स में पीएम मोदी ने लॉन्च किया एशिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप
एजेंसी / ब्रसेल्स
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने बेल्जियाई समकक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ नैनीताल में स्थापित एशिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप को रिमोट से लांच किया। आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एरीज) नाम के इस टेलीस्कोप को बेल्जियम के सहयोग से बनाया गया है।
विज्ञापन
लांच करने के बाद काफी उत्साहित नजर आ रहे पीएम मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मिशेल और मैंने बुधवार को रिमोट के जरिए भारत के सबसे बडे़ टेलीस्कोप को सक्रिय कर दिया है।’ दोनों देशों के बीच सूचना तकनीक, पर्यटन, जैव तकनीक और जहाजरानी जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग की असीम संभावनाओं की पीएम मोदी ने वकालत की। पीएम ने इस दौरान ब्रसेल्स आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
देवस्थल से एरीज रखेगा तारों पर नजर
एशिया का सबसे बड़ा माना जा रहा यह ऑप्टिकल टेलीस्कोप एरीज भारत-बेल्जियम की साझी परियोजना है। इससे तारों की बनावट और उनके चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन किया जा सकेगा। 3.6 मीटर चौडे़ इस टेलीस्कोप को उत्तराखंड में नैनीताल के करीब देवस्थल में लगाया गया है।
विज्ञापन