{"_id":"5efdd3c48d87f33c8b270978","slug":"asi-monuments-to-be-reopened-for-public-from-july-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जुलाई से फिर से जनता के लिए खुलेंगे एएसआई संरक्षित स्मारक : प्रह्लाद पटेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छह जुलाई से फिर से जनता के लिए खुलेंगे एएसआई संरक्षित स्मारक : प्रह्लाद पटेल
Thu, 02 Jul 2020 06:02 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
प्रहलाद पटेल।
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुरुवार को कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक छह जुलाई से जनता के लिए फिर खुल जाएंगे। इससे पहले जून में संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई के रखरखाव वाले 3,000 से अधिक स्मारकों में से 820 को फिर खोल दिया था जहां धार्मिक समारोह होते हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद थे जिनकी देखभाल एएसआई करता है। मंत्री ने कहा कि स्मारक के अधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ऐसे स्थलों पर पर्यटकों के लिए मास्क पहनने का नियम बनाया जा सकता है। पटेल ने ट्वीट किया, ‘मैंने संस्कृति मंत्रालय और एएसआई के साथ मिलकर सभी स्मारकों को छह जुलाई से फिर से खोलने का निर्णय लिया है।’ हालांकि राज्य और जिला प्रशासन की अनुमति से ही ऐसा किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जो भी स्मारक फिर खुलेंगे, उनमें स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन