फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnaw said Railways plans for fencing of tracks for high-speed Vande Bharat trains

Sansad: भाजपा सांसद के सवाल पर वैष्णव बोले- पटरियों की सुरक्षा के लिए बाड़ें लगा रही है सरकार, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 21 Dec 2023 05:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 05:01 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लोधी ने सदन में पूछा था कि वंदे भारत ट्रेनों की उच्च गति के कारण रेलवे पटरियों की सुरक्षा किस तरह सुनिश्चित की जा रही है। वैष्णव ने आगे बताया कि रेलवे के पास ट्रैक के निरीक्षण, रखरखाव और मरम्मत के लिए निर्धारित प्रणाली है।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw said Railways plans for fencing of tracks for high-speed Vande Bharat trains
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि भारतीय रेलवे सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा रही है। रेलवे सभी पटरियों पर सुरक्षा बाड़े लगाएगा। बता दें, रेलवे मंत्री ने भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन

रखरखाव और मरम्मत के लिए निर्धारित प्रणाली
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लोधी ने सदन में पूछा था कि वंदे भारत ट्रेनों की उच्च गति के कारण रेलवे पटरियों की सुरक्षा किस तरह सुनिश्चित की जा रही है। वैष्णव ने आगे बताया कि रेलवे के पास ट्रैक के निरीक्षण, रखरखाव और मरम्मत के लिए निर्धारित प्रणाली है। आधुनिक ट्रैक संरचना, रेलवे ट्रैक की गश्त और खामियों का पता लगाने के लिए पटरियों के अल्ट्रासोनिक दोष का पता लगाने के लिए व्यवस्थाएं हैं। वैष्णव ने परीक्षण और ट्रैक रखरखाव के मशीनीकरण जैसे कदमों की एक सूची प्रदान की। 

विज्ञापन

असामाजिक तत्व कर रहे नुकसान
लोधी ने पूछा कि क्या जिन रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं, उन्हें कथित तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा बाधित किया जा रहा है। इस पर वैष्णव ने कहा कि इस साल नवंबर 2023 तक वंदे भारत ट्रेनों के मार्ग पर असामाजिक और विदेशी ताकतों द्वारा बाधाएं उतपन्न करने की चार घटनाएं सामने आईं हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इन रूटों पर भी चल रही हैं
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गई। वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली। तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गई। पांचवीं वंदे भारत को चेन्नई से मैसूर के बीच चलाया गया। छठीं वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली। इसी तरह सातवीं वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदे भारत सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर के बीच शुरू हुई। जबकि 10 वीं मुंबई से शिरडी, 11वीं रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्नई से कोयंबतूर, 14वीं दिल्ली से अजमेर, 15वीं तिरुवनंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्ली से देहरादून, 18वीं न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी से शुरू हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed