{"_id":"5d99d5268ebc3e015d44d04c","slug":"ashok-singhal-dream-of-mahayagya-will-be-fulfilled-amit-shah-mohan-bhagwat-will-be-attended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक सिंघल का ये सपना अब होगा साकार, मोहन भागवत और अमित शाह भी होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अशोक सिंघल का ये सपना अब होगा साकार, मोहन भागवत और अमित शाह भी होंगे शामिल
Sun, 06 Oct 2019 05:21 PM IST
आसिम खान
डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 06 Oct 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
अशोक सिंघल (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता अशोक सिंघल अयोध्या में राममंदिर बनाने के लिए होने वाले आंदोलनों में प्रमुख भूमिका निभाया करते थे। उनकी इसी भूमिका के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। अशोक सिंघल हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों और अन्य सभी धर्म के लोगों को भी एक मंच पर लाना चाहते थे। इसके लिए वे चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ भी करवाना चाहते थे और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन इस कार्यक्रम के होने के पूर्व ही उनका देहांत हो गया और उनका यह सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
लेकिन उन्हीं के नाम पर बने संगठन अशोक सिंघल फाउंडेशन अब उनका सपना साकार करेगा। फाउंडेशन और विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से यह 'चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ' आगामी नौ अक्तूबर से दिल्ली में शुरू होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को जगद्गुरु रामानुजाचार्य परमहंस परिव्राजकाचार्य के अगुवाई में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला को बताया कि अशोक सिंघल पूरे हिंदू समुदाय को एक सूत्र में बांधने के हमेशा पक्षधर रहे। वे जातियों में बंटने को हिंदू धर्म के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए बेहद घातक मानते थे। यही कारण है कि वे सभी समुदाय के लोगों से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए हमेशा संपर्क साधा करते थे।
विज्ञापन
समाज में सभी वर्गों को साथ लाने के लिए ही वे चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ करवाना चाहते थे। लेकिन उनके अचानक देहावसान से उनका यह सपना अधूरा रह गया। लेकिन यह स्वप्न अब साकार होगा। इस कार्यक्रम में दुनिया के सभी प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।