{"_id":"5b4760544f1c1b82698b5a87","slug":"ashok-gehlot-visited-sh-lalu-prasad-yadav-residence-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह-नीतीश के जवाब में राहुल ने करवाई लालू-गहलोत की मुलाकात, 40 सीटों पर खींचा जीत का खाका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाह-नीतीश के जवाब में राहुल ने करवाई लालू-गहलोत की मुलाकात, 40 सीटों पर खींचा जीत का खाका
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जेडीयू नेता नीतीश कुमार से भेंट कर 2019 की तैयारियों का खाका खींचने पटना पहुंचे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने दूत के रूप में महासचिव संगठन अशोक गहलोत को बुधवार रात पटना रवाना किया।
विज्ञापन
गहलोत वैसे तो बीमार लालू प्रसाद यादव का हाल जानने गए थे लेकिन उनके साथ 40 सीटों वाले राज्य की राजनीतिक नब्ज भी टटोली। गहलोत की लालू के आवास पर अकेले लंबी बातचीत हुई। जिसमें सीटों के तालमेल और महागठबंधन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। गहलोत बृहस्पतिवार रात दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो बिहार में महागठबंधन के विस्तार और मजबूती का जिम्मा पूरी तरह आरजेडी पर छोड़ा गया है। आरजेडी बिहार में कुछ छोटे दलों या ऐसे मजबूत निर्दलीय उम्मीदवार भी महागठबंधन के प्लेटफार्म से उतारना चाहती है।
विज्ञापन
एनडीए से सीधी टक्कर में कुछ ऐसे नेता भी हैं जिसके खिलाफ महागठबंधन अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला लेगी। बिहार में दोनों ही दल भाजपा के राजनीतिक कदमों और रणनीति पर नजर बनाए हैं।
जानकारी के मुताबिक अगर महागठबंधन में अन्य क्षेत्रीय दल नहीं जुड़ता है तो कांग्रेस को 12-15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि कांग्रेस अधिक सीटों की बजाय उन सीटों की जमीनी पड़ताल कर रही है जिन्हें जीतने के साथ वहां पार्टी को पुन: वजूद में लाया जा सके।
कांग्रेस की नजर उन सीटों पर है जहां 2014 में उसका वोट प्रतिशत अच्छा रहा है। गहलोत ने लालू को साफ कर दिया है कि सीटों को लेकर पार्टी अड़ने की बजाय भाजपा को रोकना चाहती है।