फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashok Chavan is upset with uddhav government in maharashtra

महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार में फिर शुरू हुई अनबन, अब नाराज हुए अशोक चव्हाण

Fri, 24 Jul 2020 09:29 PM IST
Rajeev Rai अमक उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमक उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 24 Jul 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Ashok Chavan is upset with uddhav government in maharashtra
अशोक चव्हाण (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र में तीन दलों (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस) की महाविकास आघाड़ी सरकार में एक बार फिर अनबन शुरू हो गई है। इस बार लोकनिर्माण विभाग अशोक चव्हाण ने नाराजगी जताई है। हालांकि चव्हाण की नाराजगी के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने चव्हाण से मुलाकात की और उन्हें मनाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


अशोक चव्हाण के आवास पर शुक्रवार की सुबह करीब आधे घंटे की बैठक के बाद बालासाहेब थोरात ने कहा कि महाविकास आघाड़ी में सब ठीक है। कुछ मुद्दों पर अशोक चव्हाण की नाराजगी है, उसे दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि थोड़ा ध्यान देंगे तो गठबंधन और मजबूत होगा। थोरात ने कहा कि अधिकारियों को संबंधित मंत्री को भी विश्वास में लेना आवश्यक है। वह इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करेंगे। इससे पहले खाद्यान्न व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल के विभाग का प्रस्ताव उनसे पूछे बिना कैबिनेट मंत्रियों की बैठक में लाया गया था। इससे भुजबल भी नाराज हो गए थे। उसके बाद प्रशासन को इस बाबत सख्त ताकीद की गई थी। लेकिन फिर इसी तरह की गलती दोहराई गई जिससे कांग्रेस में उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में लोकनिर्माण विभाग के बंटवारे का प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि उस प्रस्ताव पर बैठक में चर्चा नहीं हो सकी थी। लेकिन प्रस्ताव को लेकर विभाग के मंत्री अशोक चव्हाण नाराज हो गए। अशोक चव्हाण का कहना था कि यह प्रस्ताव बिना उनकी जानकारी के तैयार किया गया और मंत्री समूह की बैठक में लाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी सरकार गिरा कर दिखाए, भाजपा को उद्धव की चुनौती

Ashok Chavan is upset with uddhav government in maharashtra
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार में अनबन के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बाऱ फिर विपक्षी दल भाजपा को चुनौती दी है कि वह प्रदेश की सरकार को गिराकर दिखाएं। शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक सांसद संजय राऊत को उद्धव ने इंटरव्यू दिया है जिसका प्रोमो जारी किया गया है। मुख्यमंत्री का इंटरव्यू शनिवार और रविवार को प्रसारित-प्रकाशित होगा।

मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि मेरा इंटरव्यू चल रहा है, अभी सरकार गिराकर दिखाइए। राऊत ने पूछा कि राज्य में तीन पहिए की सरकार है। इस पर उद्धव ने पलटकर पूछा कि आखिर केंद्र की सरकार में कितने पहिए हैं? मैं 60 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बना हूं। लेकिन मैंने मुख्यमंत्री बनने की जिद नहीं की थी। मेरी 60 वर्ष की आयु और मेरा मुख्यमंत्री बनना एक संयोग है। भारत-चीन सीमा विवाद पर उद्धव ने कहा कि अभी की स्थिति ऐसी है कि हमें चीन नहीं चाहिए लेकिन क्या बाद में फिर से हिंदी-चीनी भाई-भाई नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed