{"_id":"60ff671f8ebc3e580f63c8d8","slug":"asci-false-claims-were-found-out-of-332-advertisements-related-to-corona-in-320-in-2020-and-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएससीआई: 2020-21 में कोरोना से जुड़े 332 विज्ञापन में से 320 में गलत दावे पाए गए","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एएससीआई: 2020-21 में कोरोना से जुड़े 332 विज्ञापन में से 320 में गलत दावे पाए गए
Tue, 27 Jul 2021 07:23 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:23 AM IST
सार
- महामारी में पेंट्स, कपड़े, डिटरजेंट, सौंदर्य उत्पाद आदि में संक्रमण से सुरक्षा का दावा किया गया
- शिक्षा क्षेत्र के विज्ञापन को लेकर भी 1,406 शिकायतें मिलीं
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने कहा है कि 2020-21 में कोविड-19 से जुड़े 332 विज्ञापनों में से सिर्फ 12 तथ्यों के आधार पर सही पाए गए।
विज्ञापन
परिषद ने बताया कि महामारी के दौरान पेंट्स, कपड़े, डिटरजेंट, सौंदर्य उत्पाद, एसी, पंखे, वाटर प्यूरिफायर सहित तमाम उत्पादों के 332 विज्ञापनों में संक्रमण से सुरक्षा का दावा किया गया। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद इन विज्ञापनों और उसके उत्पादों की जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र के विज्ञापन को लेकर भी 1,406 शिकायतें मिलीं
सूक्ष्मविज्ञानियों के परीक्षण में 320 विज्ञापनों में किए गए दावे गलत साबित हुए और महज 12 विज्ञापन ही सत्यता की कसौटी पर खरे उतरे। परिषद की महासचिव मनीषा कपूर ने बताया कि कोविड-19 से जुड़े उत्पादों के अलावा शिक्षा क्षेत्र के विज्ञापन को लेकर भी 1,406 शिकायतें मिली हैं। वहीं, खाने-पीने की चीजों से जुड़ी 285 शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन