फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaram walked all night Due to restlessness of jodhpur court verdict

फैसले से पहले रातभर करवट बदलता रहा आसाराम, बेमन से खाया आश्रम का खाना

Wed, 25 Apr 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Wed, 25 Apr 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Asaram walked all night Due to restlessness of jodhpur court verdict

यौन शोषण केस में आसाराम  समेत पांचों आरोपी दोषी करार दिए गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने हर खतरे से निपटने के पुख्ता इंतजाम किये हैं। ट्रेन, बस और कारों की तलाशी ली जा रही है, लोगों के परिचय पत्र चेक किये जा रहे हैं, आसाराम के आश्रम में कुछ सेवादारों को छोड़कर बाकी को घर जाने के लिए रवाना कर दिया गया है और पूरे शहर में 2 हजार जवानों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार रात से ही सेंट्रल जेल जाने वाले रास्ते सील कर दिये हैं। रिपोर्टस के मुताबिक कल रात आसाराम भी जेल में चैन की नींद नहीं सो सका। आज आने वाले फैसले को देखते हुए आसाराम रात में काफी देर तक बैरक में टहलता रहा। उसने आश्रम से आया खाना भी ढंग से नहीं खाया। रात 12 बजे तक वह काफी बेचैन दिखाई दिया। 
विज्ञापन


वहीं जनता और आसाराम समर्थकों को मैसेज देने के लिए पुलिस ने भारी संख्या में रूट मार्च निकाला। हर तरह के खतरे से निपटने के लिए आरएसी की 5 कंपनियों के साथ 2 हजार जवान तैनात किया गया है, जिनमें एसटीएफ की 3 कंपनियां शामिल हैं। दंगा निरोधक दस्ता, वॉटर कैनन व वज्र को भी तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed