{"_id":"5ae04d704f1c1b85028b6593","slug":"asaram-is-punished-parents-of-victim-said-we-have-got-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम की उम्रकैद पर पीड़िता के परिजन संतुष्ट, कहा- हमें न्याय मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसाराम की उम्रकैद पर पीड़िता के परिजन संतुष्ट, कहा- हमें न्याय मिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Updated Wed, 25 Apr 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर कोर्ट द्वारा आसाराम को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। नाबालिग से रेप केस मामले में जोधपुर कोर्ट द्वारा आसाराम को ये सजा सुनाई गई है। इस फैसले पर पीड़िता के पिता ने कहा कि अब हमें न्याय मिला है। कोर्ट की तरफ से उन लोगों को भी न्याय मिला है जिनका कत्ल कर दिया गया था या अपहरण किया गया था। पीड़ित के परिजन का कहना है कि मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस लड़ाई में मेरी मदद की और साथ खड़े रहे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, कोर्ट का फैसला आने के बाद आसाराम के वकील विकास पाहवा ने कहा कि अभी मैंने फैसले की कॉपी नहीं देखी है, इसलिए कुछ ज्यादा नहीं कह सकता। बचाव पक्ष लगातार यह कहता रहा कि पीड़िता की आयु 18 वर्ष से कम है, लेकिन वह 18 वर्ष से अधिक की है, इसके पर्याप्त सबूत हैं। पीड़िता के बयानों में भी विरोधाभास था।
विज्ञापन
आसाराम के वकीन ने कहा है कि फैसले की कॉपी देखने के बाद उसका विश्लेषण किया जाएगा। वहीं आसाराम की प्रवक्ता नीलम दुबे ने कहा है कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हम अपनी लीगल टीम से बात करने के बाद अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आसाराम को नाबालिग से रेप का दोषी करार दिया गया जिसके बाद उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। आसाराम एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में करीब 5 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद है।
इस मामले में आसाराम के साथ दो और लोगों को दोषी करार दिया गया है। जिन्हें 20-20 साल के कैद हुई है। इस मामले में कुल पांच लोग आरोपी थें, जिनमें दो लोगों को बरी कर दिया गया है। आसाराम रेप केस में फैसला सुनाने के लिए कोर्ट जेल में ही लगा और वहीं फैसला सुनाया गया।