{"_id":"5ad1a90f4f1c1b5f098b46b7","slug":"asaram-case-rajasthan-government-requests-high-court-to-tell-verdict-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम केस : राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, जेल में ही फैसला सुनाने का किया आग्रह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसाराम केस : राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, जेल में ही फैसला सुनाने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार के आरोपी आसाराम को लेकर 25 अप्रैल को आने वाले फैसले से राजस्थान सरकार खासी डरी हुई है। राजस्थान सरकार को डर है कि फैसले के दिन आसाराम के समर्थक राम-रहीम के समर्थकों की तरह हिंसा पर न उतर जाएं। सरकार ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि फैसले के दिन आसाराम को जोधपुर की विशेष एससी-एसटी कोर्ट में तलब करने के बजाय जेल में ही फैसला सुना दिया जाए। हाईकोर्ट ने आसाराम के वकील को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट से कहा है कि आसाराम के समर्थकों ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कई बार तनाव फैलाया है और इन्हें काबू में करने के लिए कई बार पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। सुनवाई के दौरान बने हालातों में सरकार को आशंका है कि फैसले के दिन देशभर से हजारों की संख्या में आसाराम के समर्थक जोधपुर पहुंचेंगे, इससे स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे हालातों से बचते के लिए राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि आसाराम को जेल में ही फैसला सुनाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास और न्यायाधीश रामकृष्ण सिंह की खंडपीठ ने आसाराम के वकील महेश बोड़ा से लिखित में मंगलवार तक जवाब पेश करने को कहा। महेश बोड़ा ने कहा है कि जब सुनवाई नियमित कोर्ट में हो सकती है तो फैसला भी वहीं पर सुनाया जा सकता है। सिर्फ फैसले के लिए कोर्ट को जेल में शिफ्ट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन