फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi writes a letter to Lok Sabha speaker, asked for security and investigation should be handed over to the Privileges Committee

ओवैसी ने मांगी सुरक्षा: लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हो सकती है

Fri, 24 Sep 2021 09:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Sep 2021 09:03 AM IST
सार

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी के दिल्ली स्थित बंगले पर मंगलवार को हमला हुआ था। इस हमले में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं का नाम सामने आया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु गुप्ता का कहना था कि कार्यकर्ता उनके हिंदू विरोधी बयानों से नाराज हैं। 

 

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi writes a letter to Lok Sabha speaker, asked for security and investigation should be handed over to the Privileges Committee
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा सांसद व एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवैसी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली स्थित उनके बंगले पर हुई तोड़-फोड़ के बाद उनकी सुरक्षा को खतरा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही घर पर हुई तोड़-फोड़ की जांच संसद की विशेषाधिकार कमेटी को दी जाए। 

विज्ञापन


बता दें, मंगलवार को हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के 24-अशोक रोड, नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया था और इसके बाद तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने ओवैसी के घर के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया था। जिस समय यह हमला हुआ उस समय ओवैसी घर पर मौजूद नहीं थे। तोड़-फोड़ की सूचना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन


धारदार हथियारों से लैस थे हमलावार
ओवैसी ने लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उनके घर पर हमला करने पहुंचे लोग धारदार हथियारों से लैस थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी कुल्हाड़ी, लाठी जैसे हथियार लेकर उनके बंगले में पहुंचे थे। इस दौरान पत्थरबाजी की गई और घर में लगी नेम प्लेट को भी तोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि वहां पर कम से कम 13 लोग मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केयर टेकर को मारा, मेरी हत्या की दी धमकी
ओवैसी ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके बंगले में घुसे और वहां मौजूद केयर टेकर राजू लाल को बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि मुझे भी जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed