फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi take a jibe on Centre, says present godse are ending the India of Gandhi

ओवैसी ने कहा: आज के गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं, देश को बचाएं

Thu, 03 Oct 2019 08:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 03 Oct 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi take a jibe on Centre, says present godse are ending the India of Gandhi
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गांधी जयंती के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'गोडसे ने तो गांधी को मारी थी मगर मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं। जो गांधी को मानने वाले हैं मैं उनसे कह रहा हूं कि इस वतन-ए-अजीज (प्यारा वतन) को बचा लो।' 
विज्ञापन

 


ओवैसी की इसी रैली में टिकट को लेकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल जावेद कुरैशी को टिकट न दिए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ता नाराज थे। कुरैशी औरंगाबाद मध्य से चुनाव लड़ना चाहते थे मगर पार्टी ने उन्हें इस विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया। जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे तब पार्टी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed