गुजरात चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम: 'अब्बाजान' को लेकर ओवैसी का तंज, बोले- योगी को पिताजी कहना था
ओवैसी ने कहा कि गुजरात में हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला हमारी गुजरात यूनिट करेगी। विधानसभा चुनाव को हम ताकत से लड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात दौरे पर आए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को अहमदाबाद में बड़ा एलान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एआईएमआईएम भी हिस्सा लेगी। ओवैसी ने कहा कि यहां पर हम कई सीटों पर अपना संगठन मजबूत कर रहे हैं। कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला हमारी गुजरात यूनिट करेगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की 'अब्बाजान' वाली टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि योगी कहते हैं कि तृष्टिकरण की राजनीति हो रही है। तृष्टिकरण की राजनीतिक कौन कर रहा है? वह अब्बाजान क्यों बोलते हैं? उन्हें पिताजी बोलना चाहिए था। अंग्रेजी में इसे 'डॉग विसल पॉलिटिक्स' कहा जाता है।'
राहुल गांधी पर भी बोला हमला
इसके अलावा ओवैसी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी ने अपनी पारंपरिक सीट अमेठी खो दी, हमारे पास उम्मीदवार नहीं था। उन्होंने वायनाड जीता क्योंकि लगभग 35 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। वे हमें देखते ही ए टीम, बी टीम, वोटकटवा के बारे में सोचते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग अब इसका फैसला करेंगे।
मुस्लिम समाज के कई नेताओं से मुलाकात हुई: ओवैसी
बता दें कि गुजरात पहुंचने के बाद ओवैसी ने मुस्लिम समाज के कई नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से मुलाकात की और चुनावी समीकरण पर चर्चा की। माना जा रहा है कि ओवैसी इस दौरे के जरिए उत्तर प्रदेश में वोट साधने की कोशिश करेंगे।
माफिया अतीक अहमद से मुलाकात करने की नहीं मिली अनुमति
गुजरात दौरे के दौरान ओवैसी को एक बड़ा झटका उस समय लगा जब साबरमती जेल प्रशासन ने उन्हें पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस मामले पर प्रशासन ने कहा कि अतीक अहमद सिर्फ परिवार के सदस्यों या फिर अपने आधिकारिक वकील से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में जेल प्रोटोकॉल के अनुसार ओवैसी की अतीक अहमद से मुलाकात संभव नहीं है।