{"_id":"69912c2efaa846213703dd58","slug":"asaduddin-owaisi-said-tipu-sultan-was-martyred-fighting-british-did-not-write-letters-to-british-like-savarkar-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Owaisi: 'टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों से लड़ते हुए शहादत दी, सावरकर की तरह लव लेटर नहीं लिखे', ओवैसी का बड़ा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Owaisi: 'टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों से लड़ते हुए शहादत दी, सावरकर की तरह लव लेटर नहीं लिखे', ओवैसी का बड़ा हमला
Sun, 15 Feb 2026 07:45 AM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: लव गौर
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:45 AM IST
सार
Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए थे, उन्होंने सावरकर की तरह अंग्रेजों को लव लेटर नहीं लिखे थे।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी का बयान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम मचा हुआ है। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शर्मनाक करार दिया, जिसके बाद अब असदुद्दीन ओवैसी ने वीर सावरकर को लेकर भाजपा पर हमला बोला।
हैदराबाद सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि टीपू सुल्तान अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए थे, उन्होंने अंग्रेजों को लव लेटर नहीं लिखे, जैसा वीर सावरकर ने किया था। इसी के साथ उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की आलोचना करते हुए कहा कि जस्टिस कपूर कमीशन ने महात्मा गांधी की हत्या का सावरकर को साजिशकर्ता बताया था।
'टीपू ने तुम्हारे वीर की तरह अंग्रेजों को लव लेटर नहीं लिखे'
हैदराबाद में शनिवार (14 फरवरी) को अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा कि 1799 में टीपू सुल्तान की शहादत हुई, अंग्रेजों से लेकर लड़कर टीपू की शहादत हुई, जेल में बैठकर टीपू ने तुम्हारे वीर की तरह अंग्रेजों को छह-छह लव लेटर नहीं लिखे कि माफ कर दो, तुम जो बोलोगे मैं करूंगा। ओवैसी ने कहा कि टीपू सुल्तान तलवार लेकर अपने मुल्क को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए शहीद हो गया।
विज्ञापन
ओवैसी ने आगे कहा कि क्या यह झूठ है कि एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी पुस्तक 'विंग्स ऑफ फायर' में लिखा है कि आज भारत के पास जो भी मिसाइल और रॉकेट तकनीक है, हम टीपू के सपनों को पूरा कर रहे हैं? गांधी ने अपनी पत्रिका 'यंग एज' में लिखा था कि टीपू सुल्तान हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं।
ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: 'भारत माता की जय से संविधान की शुरुआत नहीं होती', वंदे मातरम विवाद पर क्या बोले ओवैसी
'भारत को धार्मिक देश बनाना चाहती है भाजपा-आरएसएस'
इससे पहले ओवैसी ने अपने बयान में वंदे मातरम के अनिवार्य पर जारी केंद्र सरकार के आदेश पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए कहा कि वंदे मातरम गाना और इसको सम्मान देना देश से वफादारी का सबूत नहीं माना जाए। उन्होंने भाजपा-संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को एक धार्मिक देश बनाना चाहते हैं।
अन्य वीडियो

#WATCH | Hyderabad, Telangana | AIMIM chief and MP Asaduddin Owaisi says, "...Tipu Sultan was martyred fighting the British...Tipu did not write love letters to the British, as Veer Savarkar did, begging for forgiveness and promising to do whatever they said. Tipu took up his… pic.twitter.com/qB9OUPtpu9
— ANI (@ANI) February 14, 2026
ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: 'भारत माता की जय से संविधान की शुरुआत नहीं होती', वंदे मातरम विवाद पर क्या बोले ओवैसी
'भारत को धार्मिक देश बनाना चाहती है भाजपा-आरएसएस'
इससे पहले ओवैसी ने अपने बयान में वंदे मातरम के अनिवार्य पर जारी केंद्र सरकार के आदेश पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए कहा कि वंदे मातरम गाना और इसको सम्मान देना देश से वफादारी का सबूत नहीं माना जाए। उन्होंने भाजपा-संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को एक धार्मिक देश बनाना चाहते हैं।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन