फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi said soldier of Mohammed does not kill person he is merciful towards humanity

ओवैसी ने मसूद अजहर को बताया शैतान का चेला, इमरान खान को दी यह चेतावनी

Sun, 24 Feb 2019 09:39 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 24 Feb 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi said soldier of Mohammed does not kill person he is merciful towards humanity
असदुद्दीन ओवैसी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)  के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान को अपने चेहरे से शराफत का नकाब हटा लेने की नसीहत दी।

विज्ञापन




ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार, 'पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के इशारों पर इस हमले को अंजाम दिया गया और इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया मसूद अजहर मौलाना नहीं बल्कि शैतान का चेला है। आतंकी संगठन जैश पर हमला बोलते हुए उन्होंने उसे जैश-ए-शयातीन तक करार दे दिया।'
विज्ञापन


हैदराबाद के सासंद ने कहा, 'पुलवामा में हुए हमले का पाकिस्तान से संबंध है। ऐसा पाकिस्तान सरकार, पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की योजना के अनुसार किया गया। मैं उस संगठन को बताना चाहता हूं जिसकी वजह से हमारे 40 आदमी शहीद हो गए और इसकी जिम्मेदारी ली- तुम जैश-ए-मोहम्मद नहीं हो, तुम जैश-ए-शयातीन हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मोहम्मद का सैनिक किसी आदमी को नहीं मारता है। वह मानवता के प्रति दयालु होता है। तुम जैश-ए-शयातीन, जैश-ए-इबलिस हो। मसूद अजहर तुम मौलाना नहीं हो। तुम शैतान के चेले हो। यह लश्कर-ए-तैयबा नहीं लश्कर-ए-शयातीन है। मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि वह टीवी कैमरे के आगे बैठकर भारत को संदेश न दें।'

ओवैसी ने इमरान पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने इसे शुरू किया है और यह पहला आतंकी हमला नहीं है। इससे पहले पठानकोट और उरी में हमले हो चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने चेहरे पर लगा शराफत का मुखौटा उतार दें। बता दें कि पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed