फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi said AIMIM will stage protests for Muslim reservation in Maharashtra news in Hindi

ओवैसी का एलान: महाराष्ट्र में मुसलमानों को दिलाएंगे आरक्षण, पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन

Thu, 18 Nov 2021 06:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Nov 2021 06:41 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में मुसलमानों के लिए आरक्षण की सुविधा देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां यहां मराठा समुदाय की बात कर रही हैं लेकिन मुसलमानों के बारे में कोई नहीं सोच रहा। हम इसके लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi said AIMIM will stage protests for Muslim reservation in Maharashtra news in Hindi
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग के साथ पूरे राज्य में आंदोलन करेगी। उन्होंने यह बात औरंगाबाद में 'महाराष्ट्र में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कही। इस कार्यक्रम का आयोजन दुआ फाउंडेशन और सेंटर फॉर डेवलपमेंट पॉलिसी एंड प्रैक्टिस की ओर से करवाया गया था। 

विज्ञापन


हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने दावा किया कि अदालत ने स्वीकार किया है कि मुस्लिम समुदाय में 50 जातियों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। फिर भी, सभी राजनीतिक दल मराठा समुदाय का समर्थन कर रहे हैं लेकिन कोई भी मुसलमानों के लिए आरक्षण पर बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हम मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग के साथ पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करेंगे। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार नागपुर विधानसभा सत्र में इसे लेकर अध्यादेश लाए।' 
विज्ञापन


वहीं, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण के लिए प्रदर्शन करने चाहिए और एआईएमआईएम उनका साथ देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में मराठा समुदाय काफी समय से शांत है। उन्हें आंदोलन करना चाहिए और हम उनके साथ शामिल होंगे। असके साथ ही ओवैसी ने राज्य के अमरावती जिले में कुछ दिन पहले हुई हिंसा की घटना की निंदा की और कहा कि इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच करवाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में शुरू करेंगे एआईएमआईएम की इकाई

बीते दिनों राजस्थान के दौरे पर गए असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश में अगले दो महीनों के अंदर अपनी पार्टी एआईएमआईएम की इकाई की शुरूआत करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हमारा ध्यान पार्टी को यहां लाना और उसके आधार को मजबूत करना है। हम पूरी तैयारी के साथ इसे लेकर काम करेंगे। ओवैसी ने कहा था कहा कि हमारी कोशिश प्रदेश के मुसलमान अल्पसंख्यकों को एक मजबूत आवाज और राजनीतिक मंच प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed