फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi reply to Mohan Bhagwat, We are not kids to be misguided over CAA NRC 

भागवत के सीएए वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- हम बच्चे नहीं कि कोई गुमराह कर दे

Sun, 25 Oct 2020 06:49 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 25 Oct 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi reply to Mohan Bhagwat, We are not kids to be misguided over CAA NRC 
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के सीएए वाले बयान (मुस्लिम समुदाय को भ्रमित करने कोशिश की गई) पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा, 'हम बच्चे नहीं हैं कि कोई मुझे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गुमराह कर दे। भाजपा ने यह नहीं बताया कि एक साथ CAA+NRC का मतलब क्या है? अगर यह सिर्फ मुस्लिमों के लिए नहीं है तो सभी कानून से धर्म शब्द हटा दे।' 
विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा, 'हम तब तक विरोध करते रहेंगे जब तक ऐसा एक भी कानून रहेगा, जो हमें हमारी भारतीयता साबित करने को कहेगा। यह याद रखें।' इतना ही नहीं असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस, राजद पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस, राजद और उनके हमशक्लों से भी यह कहना चाहता हूं कि आंदोलन के दौरान आपकी चुप्पी भूले नहीं हैं। जब भाजपा नेता लोगों को सीमांचल घुसपैठिये कह रहे थे तो राजद और कांग्रेस ने एक बार अपना मुंह नहीं खोला।'
 


बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कहा है कि इस कानून से किसी को खतरा नहीं है। देश में मुस्लिम समुदाय को भ्रमित करने की साजिश की गई है। 

उन्होंने कहा कि हमने देश में तनाव पैदा करने वाले सीएए विरोधों को देखा। इससे पहले कि इस पर आगे चर्चा की जा सके, इस साल कोरोना पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसलिए सांप्रदायिकता भड़कना केवल कुछ लोगों के दिमाग में ही रह गया। कोरोना अन्य सभी विषयों पर भारी पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed