{"_id":"619152e94e32372c82634316","slug":"asaduddin-owaisi-react-on-cm-yogi-adityanath-statement-and-said-hindutva-is-fake-history-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: सीएम योगी के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: सीएम योगी के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री
Mon, 15 Nov 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Nov 2021 05:48 AM IST
सार
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ। ये एक और उदाहरण हमारे सामने है कि क्यों हमें अच्छे शिक्षा प्रणाली की जरूरत है?
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
विस्तार
अक्सर देखा जाता है कि नेता अपना भाषण देने के दौरान गड़बड़ कर बैठता है। जब उसके भाषण से तथ्य गलत निकलता है तो उसकी सोशल मीडिया पर काफी खिंचाई होती है। अब इस कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम भी जुड़ गया है। चंद्रगुप्त के खिलाफ युद्ध में सिकंदर की हार के दावे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ। ये एक और उदाहरण हमारे सामने है कि क्यों हमें अच्छे शिक्षा प्रणाली की जरूरत है।
विज्ञापन
Hindutva is a fake history factory. Chandragupta & Alexander never met in war. This is yet another example of why we need good public education system. In absence of good schools, Baba-log get to make up facts according to convenience. Baba doesn’t value education & it shows https://t.co/nFWqvoRZLy
विज्ञापन विज्ञापन— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) November 14, 2021
अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया, सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था, उसे महान बता दिया
मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि भारत की सीमाएं पाकिस्तान, बांग्लादेश और इससे भी विस्तृत भूभाग भारत का हिस्सा था। लेकिन समय के अनुरूप हम अपनी एकता को बनाए नहीं रख पाए। उन्होंने कहा कि बर्बर जातियों ने हमलाकर हमारी संपदा को तोड़ा, लूटा और बर्बाद किया। लेकिन इतिहासकारों ने अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया। सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था, उसे महान बता दिया। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि अपनी मूल्यों को समझें।
समाजवादी पार्टी पर भी साधा निशाना
लखनऊ में आयोजित सामाजिक सम्मेलन के दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग अब बंटवारे का मुद्दा उठा रहे हैं, वे तालिबान के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अब विभाजन के बारे में बोल रहे हैं वे एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। जैसे ही तालिबान दोबारा अफगानिस्तान में उभरा, कई लोग इनके समर्थन में आ गए। जब कड़ी कार्रवाई की गई तो उनके सुर नरम पड़े। आगे सीएम योगी ने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि कैसे तालिबान ने बामियान में बुद्ध की मूर्तियों को ध्वस्त किया था।