फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi questions rss chief over ram mandir in Ayodhya Is Mohan Bhagwat the Chief Justice

संघ प्रमुख के राम मंदिर बनाने के ऐलान पर ओवैसी ने पूछा, 'क्या भागवत चीफ जस्टिस हैं?'

Mon, 04 Dec 2017 11:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi questions rss chief over ram mandir in Ayodhya Is Mohan Bhagwat the Chief Justice
असदुद्दीन ओवैसी
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने सवाल खड़ा किया है। एआईएमआईएम ने भागवत के बयान को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि जब मंदिर निर्माण का मसला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है तो उन्होंने किस अधिकार से अयोध्या में मंदिर बनाने का ऐलान किया। 
विज्ञापन


एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा है, 'मोहन भागवत किस अधिकार से कह रहे हैं कि अयोध्या में एक मंदिर बनेगा? यह केस अभी भी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। क्या मोहन भागवत मुख्य न्यायधीश हैं? कौन हैं वो?' 
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह मोहन भागवत ने कुछ दिनों पहले राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया था। भागवत ने कहा था कि यह कोई लोकलुभावन घोषणा नहीं है बल्कि हमारी आस्था का सवाल है। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। 

कर्नाटक के उडुपी शहर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के धर्म संसद के उद्घाटन भाषण में 24 नवंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था, 'राम जन्मभूमि पर राम मंदिर ही बनेगा और कुछ नहीं बनेगा, उन्हीं पत्थरों से बनेगा, उन्हीं की अगवाई में बनेगा जो इसका झंडा उठा कर पिछले 20-25 वर्षों से चल रहे हैं।' 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed