फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi party AIMIM will not contest assembly elections 2018 in these states

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी इन राज्यों में नहीं लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Wed, 26 Sep 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Sep 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi party AIMIM will not contest assembly elections 2018 in these states
असदुद्दीन ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में चुनाव नहीं लड़ेगी। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


हैदराबाद से तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन्होंने बताया कि उनके गृह राज्य तेलंगाना में भी चुनाव होने हैं, इसलिए उनका ज्यादा ध्यान वहीं रहेगा।
विज्ञापन


ओवैसी के इस निर्णय के बाद मध्य प्रदेश में कई नेताओं को झटका लग सकता है। खबरों के मुताबिक कई नेता उत्तर भोपाल सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एआईएमआईएम महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर की पार्टी भारतीय रिपब्लिक बहुजन महासंघ के साथ गठबंधन किया है और वहां चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र के चुनाव तेलंगाना के बाद होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed