{"_id":"5d356b7c8ebc3e6ce3782e8d","slug":"asaduddin-owaisi-attacks-on-bjp-mp-pragya-thakur-s-remark-not-elected-to-clean-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला, कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला, कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण
Mon, 22 Jul 2019 01:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के टॉयलेट साफ करने वाले बयान पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि मुझे प्रज्ञा के बयान से बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं और न ही मैं इस अप्रिय बयान से हैरान हूं।
विज्ञापन
वो ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि यह उनकी सोचने की प्रक्रिया है। भाजपा सांसद भारत में हो रहे जाति और वर्ग के भेदभाव को मानती हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का खुलकर विरोध किया है।
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi: She (Pragya Thakur, BJP MP from Bhopal) also clearly tells that the kind of work the caste has defined, that should continue. It is very unfortunate. Also, she has openly opposed the PM's program. 2/2 https://t.co/fUZIWUZX61
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 22, 2019
बता दें कि अपने विदादास्पद विवादों के चलते साध्वी प्रज्ञा अक्सर चर्चा में रहती हैं। राम मंदिर से लेकर नाथूराम गोडसे तक विवादित बयान देने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने मध्यप्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत योजना से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं।
प्रज्ञा ने कहा, 'हम नाली और आपका शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम ईमानदारी के साथ करेंगे।' बता दें कि लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराया था।