{"_id":"6437fcc6d3dd9a88e607b179","slug":"asad-ahmed-encounter-here-are-12-cops-who-completed-operations-leader-navendu-is-president-awardee-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असद का एनकाउंटर करने वाले 12 चेहरे: कभी गर्दन पर लगी डकैतों की गोली, वीरता के लिए राष्ट्रपति से हुए सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असद का एनकाउंटर करने वाले 12 चेहरे: कभी गर्दन पर लगी डकैतों की गोली, वीरता के लिए राष्ट्रपति से हुए सम्मानित
Thu, 13 Apr 2023 07:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:08 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद और शूटर गुलाम को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। झांसी में गुरुवार को एसटीएफ की टीम ने दोनों को मार गिराया। डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ की एक टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
असद अहमद एनकाउंटर
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
उमेश पाल की हत्या के 48 दिन बाद यूपी पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों को झांसी में हुई मुठभेड़ में मारा गया। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद की काफी दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी। असद और गुलाम पर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी बीच, प्रदेश सहित देशभर में उन पुलिस अधिकारियों की चर्चा हो रही है जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
असद एनकाउंटर।
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं हुआ क्या है?
माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद और शूटर गुलाम को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। झांसी में गुरुवार को एसटीएफ की टीम ने दोनों को मार गिराया। असद अहमद और गुलाम अहमद सीसीटीवी में गोली चलाते हुए नजर आए थे। तभी से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। कई बार वह पुलिस के हाथ से बच निकला था। पुलिस इन लोगों की नेपाल से लेकर बिहार और कोलाकाता तक तलाश कर रही थी। आखिरकार यह झांसी में पुलिस के रडार पर आ गए।

नवेंदु कुमार नवीन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
ऑपरेशन को अंजाम किसने दिया?
डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ की एक टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम में एक दर्जन पुलिसकर्मी थे। मुठभेड़ में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय, उप निरीक्षक विनय तिवारी, मुख्य आरक्षी पंकज तिवारी, सोनू यादव, सुशील कुमार, भूपेंद्र सिंह, कमांडो अरविंद कुमार, कमांडो दिलीप भी शामिल थे।

कौन हैं ये जाबाज अधिकारी?
नवेंदु कुमार नवीन: नवेंदु कुमार नवीन फिलहाल लखनऊ जिले में स्पेशल टास्क फोर्स में डीएसपी पद पर तैनात हैं। वह इस पद पर फरवरी 2018 से हैं। उनका जन्म तीन अगस्त 1967 को बिहार के सारण में हुआ था। नवेंदु को साल 2017 में स्पेशल टास्क फोर्स में शामिल किया गया था। कुछ साल पहले एक डकैत से मुठभेड़ में उसके हाथ और गर्दन में गोली लगी थी।
पिछले साल ही नवेंदु ने दो इनामी अपराधियों को मार गिराया था। उन्हें 2008 में राष्ट्रपति वीरता पदक और 2014 में राष्ट्रीय वीरता पदक से नवाजा जा चुका है। पिछले साल 2022 में भी नवेंदु को उनकी बहादुरी के लिए स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था।

विमल कुमार सिंह: विमल कुमार सिंह वर्तमान में यूपी एसटीएफ में बतौर पुलिस उपाधीक्षक तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग लखनऊ जिले में है। जनवरी 2020 में जब वह गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात थे तब उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। विमल उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं।
निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय: ज्ञानेन्द्र कुमार राय यूपी एसटीएफ में निरीक्षक पद पर तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग फिलहाल लखनऊ है। इससे पहले, वह कई जिलों में प्रभारी निरीक्षक के पद पर भी काम कर चुके हैं।