{"_id":"5aaa8a3a4f1c1bbd758b5bb4","slug":"as-long-as-lalu-yadav-lives-in-jail-rjd-will-be-as-strong-says-rjd-leader-ashfaq-karim","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लालू यादव जितने दिन अंदर रहेंगे, RJD उतनी मजबूत होगी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'लालू यादव जितने दिन अंदर रहेंगे, RJD उतनी मजबूत होगी'
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
लालू यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन दशकों तक राजनीति करने के बाद राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए राजद नेता अशफाक करीम ने कहा है कि राजद में नया जोश आया है। लालू जितने दिन जेल के अंदर रहेंगे, राजद उतना मजबूत होगा।
विज्ञापन
1983 में कांग्रेस से अपनी राजनीति शुरू करने वाले करीम कार्यकारिणी सदस्य और कोषाध्यक्ष जैसे पद संभाल चुके हैं। समता पार्टी के संस्थापकों में रहे करीम लोजपा के रास्ते राजद में आए हैं।
विज्ञापन
खुद को पिछड़े समाज और पिछड़े इलाके का प्रतिनिधि बताने वाले करीम कहते हैं कि बिना शिक्षा विकास संभव नहीं है। शिक्षित समाज में ही पैसा आता है और पैसे से ही विकास होता है। पिछले तीन दशकों से वो शिक्षा को लेकर ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार (14 मार्च) को बिहार की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों के नतीजे आए। इन सीटों में जहानाबाद में आरजेडी ने जेडीयू उम्मीदवार को पराजित किया और भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रिंकी रानी ने जीत दर्ज की। वहीं बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर राजद उम्मीदवार सरफराज आलम ने जीत हासिल की।