फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   As India bans Pakistan operated Youtube Channels and Websites know what kind of content were they posting for influence news and updates

कार्रवाई: सरकार ने बैन किए 20 यूट्यूब चैनल, पर आखिर इनमें ऐसा क्या था, जिनसे पैदा हुआ था फेक न्यूज फैलने का खतरा?

Wed, 22 Dec 2021 11:19 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 22 Dec 2021 11:19 AM IST
सार

अमर उजाला ने सरकार के दावों के आधार पर उन यूट्यूब चैनल और वेबसाइट्स की पड़ताल की, जिन्हें भारत विरोधी कंटेंट पोस्ट करने के लिए प्रतिबंधित किया गया। इसमें सामने आया कि जिन 20 यूट्यूब चैनलों को बैन किया गया, उनमें अधिकतर को नया पाकिस्तान ग्रुप (एनपीजी) नाम का पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाला एक ही समूह चला रहा था।

विज्ञापन
As India bans Pakistan operated Youtube Channels and Websites know what kind of content were they posting for influence news and updates
पाकिस्तान के फर्जी यूट्यूब चैनलों पर शिकंजा - फोटो : ANI

विस्तार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को 20 यूट्यूब चैनल और दो न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने से जुड़े आदेश जारी किए। बताया गया था कि यह चैनल भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे। मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि इन चैनलों का इस्तेमाल कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, किसान आंदोलन, सीएए-एनआरसी, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत जैसे विषयों पर समन्वित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच अमर उजाला ने सरकार के दावों के आधार पर उन यूट्यूब चैनल और वेबसाइट्स की पड़ताल की, जिन्हें भारत विरोधी कंटेंट पोस्ट करने के लिए प्रतिबंधित किया गया। इसमें सामने आया कि जिन 20 यूट्यूब चैनलों को बैन किया गया, उनमें अधिकतर को नया पाकिस्तान ग्रुप (एनपीजी) नाम का पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाला एक ही समूह चला रहा था। इन चैनलों के करीब 35 लाख सब्सक्राइबर थे और इनके वीडियोज में 55 करोड़ व्यूज भी मिले। खुफिया एजेंसियों की मानें तो नया पाकिस्तान ग्रुप के कई यूट्यूब चैनल खुद पाकिस्तान के लोकप्रिय न्यूज चैनलों के एंकर ही संचालित कर रहे हैं और वहां बैठे हजारों लोग ही भारतीय नागरिक की पहचान बनाकर इन चैनलों के कंटेंट को साझा करते हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह की सामग्री का कर रहे प्रसार?
जिन यूट्यूब चैनलों और वेबसाइट्स को बैन किया गया, उनमें भारत विरोधी कंटेंट की भरमार थी। सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हें भारत में भावनाएं भड़काने के लिए ही पोस्ट किया गया। इनके कुछ पोस्ट्स के शीर्षक थे- 
- 'अनुच्छेद 370 हटाने की वजह से बाइडन-अर्दोआन ने किया कश्मीर में सेना भेजने का निर्णय।'  
- 'तुर्की की सेना नई देहली में घुसने वाली है।'
- 'अफगान तालेबान ने भारत के 300 जासूसों को फांसी देकर मोदी और योगी को दिया साफ संदेश।'
- तैयब अर्दोआन ने किया राम मंदिर की जगह मस्जिद निर्माण का एलान। मोदी-योगी मुश्किल में।

कौन-कौन से चैनल कर रहे थे भारत की जनता को प्रभावित?

1. द पंच लाइन
सब्सक्राइबर: 1.16 लाख 
व्यूज: 2.01 करोड़

क्या था कंटेंट
- कश्मीर में लगे इमरान खान जिंदाबाद के नारे, भारत सरकार-सेना के लिए बड़ी खबर
- 57 इस्लामिक देशों ने किया मुस्लिमों के समर्थन का फैसला, बायकॉट इंडिया अभियान चरम पर।

2. हिस्टॉरिकल फैक्ट्स
सब्सक्राइबर: 9.44 लाख 
व्यूज: 16 करोड़

क्या था कंटेंट
- अर्दोआन कश्मीर में 35 हजार हत्यारों को भेजने वाले हैं।
- तुर्की की सेना अयोध्या के राम मंदिर में बदला लेने के लिए घुसी। 


3. नया पाकिस्तान ग्लोबल
सब्सक्राइबर: 7.76 लाख 
व्यूज: 9.68 करोड़

क्या था कंटेंट
- बाबरी मस्जिद पर मोदी ने मानी अपनी गलती।
- सीएए, एनआरसी और अनुच्छेद 370 पर फैसला लेगा इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे)।

4. पंजाब वायरल
सब्सक्राइबर: जानकारी नहीं
व्यूज: 14.80 लाख

क्या था कंटेंट
- कश्मीर मुजाहिद्दीन ने भारतीय सेना के 6 बेड़ों पर किया हमला।
- मोदी सरकार के पांच मंत्रियों ने मोदी, शाह और राजनाथ सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला।

5. द नेकेड ट्रूथ
सब्सक्राइबर: 4.61 लाख 
व्यूज: 8.89 करोड़

क्या था कंटेंट
- बाबरी मस्जिद पर पांच देशों के गठबंधन ने लिया जबरदस्त फैसला।
- भारतीय सेना की कश्मीर में हुई हार, स्थितियां बदलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed