फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   as chief of congress president rahul gandhi host a flag on party 133rd foundation day

राहुल ने कहा- संविधान से छेड़छाड़ कर रही है BJP

Thu, 28 Dec 2017 01:30 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
as chief of congress president rahul gandhi host a flag on party 133rd foundation day

कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर BJP को घेरा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी देश के संविधान पर बुहत बड़ा खतरा बन गई है। उन्होंने कहा कि आज हमारा संविधान ही खतरे में पड़ गया है और हर भारतीय की रक्षा करना कांग्रेस की जिम्मेदारी थी और है।

विज्ञापन


राहुल ने बीजेपी के नेताओं पर देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी गुप्त तरीके से छेड़छाड़ कर रही है।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह हेडक्वाटर पहुंचे। यहां उन्होंने झंडे को सलामी दी और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ये स्थापना दिवस पार्टी के लिए इसलिए खास है क्योंकि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल ने पहली बार झंडा फहराया। 
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा आज देश में जो कुछ भी हो रहा है, वह धोखा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है सच्चाई की राह पर चलते हुए चुनाव में हमें बहुत अच्छा परिणाम न मिले, हो सकता है हम हार भी जाएं लेकिन हम सच्चाई की राह नहीं छोड़ेंगे। यही हम दोनों का अंतर है और हमलोगों को यही बातें अलग बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
बता दें कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की स्थापना की गई थी। कांग्रेस के इतिहास को देखा जाए तो 43 साल तक नेहरू-गांधी परिवार के लोग पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं देश की सत्ता पर कांग्रेस का दबदबा कायम रहा है, देश की आजादी के 70 सालों में 52 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही है।

पढ़ें: कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी सांसदों और नेताओं से आज करेंगे डिनर पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed