{"_id":"5a36054e4f1c1b6e468baef1","slug":"new-elected-chief-of-congress-rahul-gandhi-has-invited-party-mps-and-leader-for-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी सांसदों और नेताओं से आज करेंगे डिनर पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी सांसदों और नेताओं से आज करेंगे डिनर पर चर्चा
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसअध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के सभी सांसद और नेताओं से रविवार शाम मुलाकात करेंगे। राहुल ने सभी को डिनर पर बुलाया है और ऐसा माना जा रहा है कि वे कई बड़े मुद्दों पर विचार कर सकते हैं। राहुल की अपनी पार्टी के नेताओं के साथ इस मीटिंग के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अध्यक्ष पद पर काबिज होने के बाद राहुल की पार्टी के दिग्गज नेताओं और सांसदों से यह पहली बैठक है। साथ ही संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और ऐसे में केंद्र को गंभीर मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर भी विचार हो सकता है।
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi has invited Party MPs, Office bearers,PCC leaders and Congress Legislative Party leaders for dinner today evening in Delhi pic.twitter.com/sWuTENYyG0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 17, 2017
बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि कल यानी सोमवार को हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव पर फैसला आना है और पार्टी नतीजों को लेकर भी आगे की रणनीति बना सकती है।
पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राहुल को केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कुछ ऐसा
बता दें कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद उनके सामने चुनौतियां और बढ़ गई हैं। बता दें कि राहुल उस दौर में कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं, जब क्षेत्रीय दलों की ताकत काफी सिकुड़ चुकी है। लालू प्रसाद यादव, शरद यादव, मुलायम सिंह यादव की राजनीति अपने वजूद को तलाश रही है। दक्षिण में जय ललिता जैसी नेता नहीं हैं और डीएमके प्रमुख अवसान की तरफ हैं।
वामदल भी अपना आधार खोते जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी का लोकसभा में पांच सांसदों का प्रतिनिधित्व है। उ.प्र. विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। बसपा की भी यही स्थिति है। लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व शून्य है, वहीं उ.प्र. विधानसभा चुनाव में पार्टी कोई असर नहीं दिखा सकी।
कहा जा सकता है कि समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को भौतिकतावाद के समय में भाजपा के राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी एकता और उसकी तरफ जन आकर्षण काफी कमजोर दशा में है। कुल मिलाकर बहुत कठिन है डगर पनघट की।