फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aryan Khan arrested: NCB action in rave party and drugs case in sea

Aryan Khan Arrested: शाहरुख के बेटे आर्यन समेत आठ गिरफ्तार, तीन को कोर्ट ने रिमांड पर सौंपा

Sun, 03 Oct 2021 05:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Oct 2021 05:30 PM IST
सार

इस पार्टी में 600 हाईप्रोफाइल लोग में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी शामिल था। आर्यन को एनसीबी ने शनिवार रात हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
Aryan Khan arrested: NCB action in rave party and drugs case in sea
आर्यन खान - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में रेव पार्टी करने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 15 घंटे चली पूछताछ के बाद रविवार को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आर्यन के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को एक दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा है। 

इससे पहले एनसीबी ने कोर्ट से तीनों को पांच अक्तूबर तक हिरासत में सौंपने की मांग करते हुए कहा कि हमारे पास इनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को सभी आठ को कोर्ट में पेश करेंगे
एनसीबी ने बताया कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट व मुनमुन धामेचा को सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी। वहीं, पांच अन्य आरोपियों- नुपूर सातिजा, इश्मजीत सिंह चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा व विक्रांत छोकर को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनको भी मेडिकल कराने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एजेंसी प्रमुख एसएन प्रधान का कहना है कि एनसीबी बॉलीवुड कनेक्शन पर भी गौर कर रहा है। हम नशीले पदार्थों के गिरोह का पर्दाफाश करने की ओर बढ़ रहे हैं। हमनें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ युवाओं को मुंबई में क्रूज जहाज से ड्रग्स के उपयोग और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।




आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे एनसीबी के दफ्तर पहुंचे। रेव पार्टी व क्रूज से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले की जांच एनसीबी व मुंबई पुलिस कर रही है।



अठावले ने की सख्त सजा देने की मांंग
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने क्रूज में ड्रग्स पार्टी करने वाले आर्यन खान व अन्य आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी गलत कार्यों में शामिल हो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

क्रूज मालिक बोला- हम सिर्फ जहाज संचालन करते हैं
एनसीबी ने कोरडेलिया क्रूजेज के मालिक जरगन बैलोम को भी पूछताछ के लिए तलब किया था। बैलोम ने बताया कि हम एनसीबी को जांच में पूरी मदद कर रहे हैं। हम सिर्फ क्रूज का संचालन करते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं जानते। हम पार्टी के आयोजक नहीं थे।

रेव पार्टी का टिकट 80 हजार से दो लाख तक का था
मिली जानकारी के मुताबिक, इस रेव पार्टी में शामिल होने के लिए बड़ी कीमत का भुगतान करना था। पार्टी का टिकट 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक था। पार्टी में हर तरह के ड्रग्स से लेकर म्यूजिकल नाइट का भी इंतजाम किया गया था।

72 घंटे में ये सब होना था पार्टी में
एनसीबी ने जिस क्रूज पर छापेमारी की उसमें बॉलीवुड, फैशन व बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को यह जहाज रवाना होना था। पहले दिन क्रूज पर मियामी स्थित डीजे स्टेन कोलेव के साथ डीजे बुल्जआई, ब्राउनकोट व दीपेश शर्मा की परफॉर्मेंस होनी थी। आइवरी कोस्ट के डीजे राउल के डीजी कोहरा और मोरक्कन कलाकार कायजा के साथ भी एक परफॉर्मेंस होनी थी। इसके बाद शैंपेन ऑल ब्लैक पार्टी भी होनी थी। यह जहाज चार अक्तूबर को सुबह दस बजे तक मुंबई लौटना था।

शाहरुख के बेटे पर एनसीबी का शिकंजा: नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर क्या कहता है कानून, कितनी होती है सजा? जानें

यात्री बनकर सवार हुए एनसीबी के अफसर, बीच समुद्र में मारा छापा
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वह टीम के साथ यात्री बनकर क्रूज पर सवार हो गए थे। जब क्रूज बीच समुद्र में पहुंचा तो पार्टी शुरू हो गई और इसी के साथ एनसीबी भी सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी शुरू होते ही एनसीबी टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों ही पकड़ लिया। एनसीबी ने पहली बार किसी क्रूज पर छापेमारी कर ऐसी कार्रवाई की है। कहा ये भी जा रहा है कि क्रूज की ओपनिंग हाल ही में हुई थी और कुछ सितारों ने भी इस पार्टी में परफॉर्म किया।

दिल्ली की रहने वाली हैं तीनों  महिलाएं  
एनसीबी की छापेमारी में रेव पार्टी से हिरासत में ली गई तीनों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तीनों महिलाओं को रविवार को मुंबई स्थित एनसीबी ऑफिस लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Drugs Racket: कई बार सामने आया बॉलीवुड-ड्रग्स का कनेक्शन, फंस चुके हैं दीपिका-अर्जुन रामपाल समेत ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed