फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arya Samaj to protest against the attack on Swami Agnivesh on July 22 Parliament street in delhi

स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले के विरोध में 22 जुलाई को संसद मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करेगा आर्य समाज

Sat, 21 Jul 2018 08:27 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj to protest against the attack on Swami Agnivesh on July 22 Parliament street in delhi
स्वामी अग्निवेश - फोटो : amarujala
79 साल के आर्य समाजी और बंधुआ मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ने वाले स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले के विरोध में आर्य समाज 22 जुलाई को संसद मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करेगा। बीते सोमवार को झारखंड में युवकों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया था। स्वामी पर हुए हमले के बाद झारखंड की भाजपा सरकार में मंत्री सीपी सिंह ने इसे सीधे-सीधे प्रचार पाने का हथकंडा बताया था। 
विज्ञापन


बता दें कि स्वामी अग्निवेश को नोबेल जैसा माने जाने वाला सम्मान 'राइट लाइवली हुड अवॉर्ड' मिल चुका है। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री एवं बंधुआ मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. विट्ठल राव आर्य ने बताया कि स्वामी पर हुए जानलेवा हमले से समस्त आर्य समाज आहत है।
विज्ञापन


देश के अनेक बुद्धिजीवियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। रविवार को संसद मार्ग पर दोपहर तीन बजे से पाँच बजे तक होने वाले धरना प्रदर्शन में आर्य समाज के प्रमुख लोगों के साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed