फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal tweets on pm narendra modi over ias ajay yadav

शिवपाल यादव के दामाद पर CM केजरीवाल ने PM मोदी को घेरा

Thu, 28 Jul 2016 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal tweets on pm narendra modi over ias ajay yadav
केजरीवाल ने पीएम पर कानून बदलने का आरोप लगाया। - फोटो : youtube
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक शिवपाल यादव के दामाद अजय यादव की यूपी में नियुक्ति का मामला जोर पकड़ता दिख रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी बहाने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रिय पीएम, मुख्यमंत्री को अपना स्टॉफ चुनने की आजादी है, लेकिन आपने संजीव चतुर्वेदी को मेरा ओएसडी बनाने से इंकार कर दिया और आपने दूसरों के लिए कानून बदल दिया।'  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि शिवपाल यादव के दामाद को तमिलनाडु से यूपी में नियुक्ति दी गई है। आ रही खबरों के मुताबिक यह नियुक्ति कानून में ढील देकर दी गई है और इसके लिए शिवपाल यादव ने पीएम को चिट्ठी लिखी थी। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद समर्थकों और सहानुभूति रखने वालों ने केजरीवाल का भरपूर साथ दिया है। वहीं कुछ ने हमेशा की तरह उनका मजाक बनाया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed