फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind kejriwal targeted to Rajya sabha seat by ajay maken

राज्यसभाः कुमार विश्वास का टिकट काटकर घिरे केजरीवाल, दो नए चेहरों पर शुरू हुई खिंचाई

Wed, 03 Jan 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal targeted to Rajya sabha seat by ajay maken
राज्यसभा में दिल्‍ली की तीन सीटों को लेकर घमासान अब सड़क पर आ गया है, आप की पार्लियामेंट्री अफेयर कमेटी की बैठक में जिन तीन नामों को लेकर अंतिम मुहर लगी है उनमें से दो को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह के अलावा चार्टेड अकांउटेंट एनडी गुप्ता और पूर्व कांग्रेस नेता को सुशील गुप्ता को राज्यसभा उम्‍मीदवार बनाने को लेकर केजरीवाल निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः राज्यसभा का टिकट कटने पर विश्वास का तंज- शहादत स्वीकार, न करें शव से छेड़छाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के अंदर से जहां कुमार विश्वास जैसे बड़े नेताओं ने उन पर निशाना साधा है वहीं विपक्ष ने भी दोनों नेताओं के बैकग्राउंड को लेकर केजरीवाल पर सवाल उठा दिया है। कांग्रेस के दिल्‍ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट कर केजरीवाल की पसंद पर निशाना साधा। 

अजय माकन ने साधा निशाना, राज्यसभा के लिए हुई सेटिंग

Arvind kejriwal targeted to Rajya sabha seat by ajay maken

माकन ने ट्वीट किया, केजरीवाल जी- आप तो राजनीति का रंग बदलने आए थे, AAP पर ही राजनैतिक रंग इतना गाढ़ा चढ़ गया? एक कांग्रेस से, तो एक BJP से पकड़ लाए! जिन एनडी गुप्ता को आप जीएसटी का एक्सपर्ट बता रहे हो, वही मोदी जी के सबसे बड़े जीएसटी समर्थक है! इन्हीं ने, 1 जुलाई को मोदी जी को जीएसटी पर पूर्ण समर्थन का ऐलान करा था!

वहीं इससे पहले उन्होंने दूसरे उम्‍मीदवार सुशील गुप्ता को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा जो पूर्व में कांग्रेस सदस्य रहे हैं। माकन ने ट्वीट किया- कि 28 नवंबर को सुशील गुप्ता ने मुझे अपना इस्तीफा सौंपा, मेंने पूछा क्यों?? उन्होंने जवाब दिया- सर, मुझे राज्यसभा भेजने का वायदा करा है। मैंने कहा- संभव नहीं है। वह मुस्कुराए और कहा, "सर आप नहीं जानते"। 40 से भी कम दिनों में जो कहा था उससे ज्यादा हो गया। बहरहाल, सुशील बढ़िया आदमी हैं और अपनी चैरिटी के लिए जाने जाते हैं। 



 



माकन के अलावा केजरीवाल के पुराने साथी और विधायक कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा। ट्वीट करते हुए मिश्रा ने लिखा- "गधे हंस रहे हैं, आम आदमी रो रहा है, आप में देखो ये क्या हो रहा है। घोडों को नहीं मिलती घास देखो, गधे खा रहे च्वयनप्राश देखो।"

 
इसी मामले में केजरीवाल के पुराने सहयोगी रहे और स्वराज आंदोलन के संयोजक योगेन्द्र यादव ने भी इशारों इशारों में केजरीवाल पर तंज कस दिया। उनका इशारा राज्यसभा के लिए टिकटों में पैसे के लेनदेन की तरफ रहा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed