फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal slams Pakistan leader Chaudhry Fawad Hussain over comments on X post

Kejriwal vs Fawad: पाकिस्तानी नेता ने केजरीवाल के प्रति दिखाई सहानुभूति, दिल्ली सीएम ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sat, 25 May 2024 01:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 May 2024 01:23 PM IST
सार

केजरीवाल के एक्स पोस्ट पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता चौधरी फवाद हुसैन ने रिप्लाई करते हुए कहा कि शांति और सद्भाव नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal slams Pakistan leader Chaudhry Fawad Hussain over comments on X post
Kejriwal vs Fawad - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता चौधरी फवाद हुसैन को भारतीय चुनाव में खासा मजा आ रहा है। राहुल गांधी के समर्थन के बाद उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रति सहानुभूति दिखाई। हालांकि, इस बार केजरीवाल ने उन्हें अच्छे से धो दिया। 

विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को छठे चरण में सीएम केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने इसकी फोटो एक्स पर भी साझा की। केजरीवाल के इसी पोस्ट पर फवाद ने रिप्लाई करते हुए कहा कि शांति और सद्भाव नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करे। इसी रिप्लाई पर केजरीवाल ने फवाद को धो डाला। केजरीवाल ने उनके रिप्लाई को शेयर करते हुए कहा कि चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालिए। इसके बाद एक और पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि भारत में हो रहा चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। 

विज्ञापन

राहुल गांधी की भी की थी तारीफ
हाल ही में, पाकिस्तानी नेता ने एक्स पर राहुल गांधी के समर्थन में एक पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था कि राहुल ऑन फायर। फवाद ने जो वीडियो साझा किया था, उसमें राहुल गांधी राम मंदिर उद्धाटन के बारे में बोल रहे थे। वीडियो में राहुल गांधी पूछ रहे थे कि क्या इस अवसर पर किसी गरीब व्यक्ति को आमंत्रित किया गया था। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि हुसैन का राहुल की तारीफ करना बड़ी चिंता का विषय है। कांग्रेस से स्पष्टीकरण देना चाहिए। सिंह ने कहा था कि भारत को अस्थिर करने वाला देश राहुल गांधी की तारीफ कर रहा है, इस पर कांग्रेस को सफाई पेश करना चाहिए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed