फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal reached Assam hit back Himanta Biswa Sarma said guests not threatened they welcomed

Assam: गुवाहाटी पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- अतिथियों को धमकाते नहीं, उनका स्वागत किया जाता है

Sun, 02 Apr 2023 03:23 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 03:23 PM IST
सार

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, असम के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले जिस तरह से मुझे धमकी दी, उनको असम की संस्कृति सीखनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय गोपीलनाथ बोरदोलाई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal reached Assam hit back Himanta Biswa Sarma said guests not threatened they welcomed
गुवाहाटी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/आप असम

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने असम पहुंचते ही कहा कि अतिथियों को धमकाया नहीं जाता, उनका तो स्वागत किया जाता है। असम की संस्कृति तो मेहमानों का स्वागत करने की रही है।

विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, असम के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले जिस तरह से मुझे धमकी दी, उनको असम की संस्कृति सीखनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय गोपीलनाथ बोरदोलाई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: असम सरकार ने 4 प्रतिशत बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 42 प्रतिशत तक पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, असम में कांग्रेस ने शासन किया, उसके बाद असम गण परिषद ने राज किया। अब असम में भाजपा का शासन है। यहीं विकास दिखाई नहीं देती। आम आदमी पार्टी को जहां भी मौका मिला, हमने वहां विकास करके दिखाया। उन्होंने कहा, अगर असम की जनता आप को मौका देती है तो हम यहां पर भी विकास करके दिखाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, जिस तरह की धमकी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुझे दी वह असमिया संस्कृति के खिलाफ है। हम अतिथियों का स्वागत करते हैं। मैं चाहता हूं कि हिमंत दिल्ली आएं। मेरे साथ चाय पीएं। मैं खुद उनको दिल्ली घुमाऊंगा।

अरविंद के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी असम आए हैं। कुछ ही देर में वे गुवाहाटी के भरालुमुख में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed