फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal in Gujarat says we stand with poor, BJP-Congress making richer to rich

गुजरात में बोले केजरीवाल: अमीरों को अमीर बना रही भाजपा-कांग्रेस, हम गरीबों के साथ खड़े

Sun, 01 May 2022 02:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 02:47 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा और कांग्रेस सिर्फ अमीरों को अमीर बना रही हैं, लेकिन आप हमें एक मौका दीजिए। हम आपकी गरीबी दूर कर देंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal in Gujarat says we stand with poor, BJP-Congress making richer to rich
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, आम आदमी पार्टी ने यहां अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, हम गरीबों और आम लोगों की पार्टी हैं। हम आपके साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन


अमीरों को अमीर बना रहीं कांग्रेस-भाजपा
अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा और कांग्रेस सिर्फ अमीरों को अमीर बना रही हैं, लेकिन आप हमें एक मौका दीजिए। हम आपकी गरीबी दूर कर देंगे। हम लोग आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा हमें एक मौका दे दो अगर पांच साल में यहां के स्कूल ठीक नहीं किए तो हमें भगा दीजिएगा। 
विज्ञापन


27 साल में कर दिया बुरा हाल
आप संयोजक ने कहा, मैं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को आमंत्रित करता हूं। वो हमारे दिल्ली के सरकारी स्कूल देखें। गुजरात में 27 साल से भाजपा की सरकार है और उन्होंने इन 27 सालों में स्कूलों को बुरा हाल कर दिया है। अगर पांच साल और दिए तो फिर यहां कुछ नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक करने में भाजपा का विश्व रिकॉर्ड 
केजरीवाल ने गुजरात में पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा गुजरात की भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार ने पूरी दुनिया में पेपर लीक करने के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मैं भूपेंद्र पटेल को चुनौती देता हूं कि वो एक पेपर बिना लीक कराए हुए परीक्षा करा दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed