फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal: BJP will not let Kejriwal to play the victim card with this strategy

Arvind Kejriwal: केजरीवाल को विक्टिम कार्ड नहीं खेलने देगी BJP, टॉप नेताओं की बैठक में बनी ये रणनीति

Thu, 04 Jan 2024 05:14 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 04 Jan 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा ने तय किया है कि वह आम आदमी पार्टी को इस विक्टिम कार्ड को नहीं खेलने देगी। गुरुवार सुबह दिल्ली भाजपा नेताओं की शीर्ष बैठक में तय किया गया है कि पार्टी केजरीवाल के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाकर जनता को इसकी सच्चाई बताएगी...
loader
Arvind Kejriwal: BJP will not let Kejriwal to play the victim card with this strategy
Arvind Kejriwal - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

भाजपा का मानना है कि अरविंद केजरीवाल जिस तरह बार-बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हो रहे हैं और मीडिया के सामने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जता रहे हैं, यह उनकी विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश है। इसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव के बीच लोगों की सहानुभूति हासिल करना है। लेकिन भाजपा ने तय किया है कि वह आम आदमी पार्टी को इस विक्टिम कार्ड को नहीं खेलने देगी। गुरुवार सुबह दिल्ली भाजपा नेताओं की शीर्ष बैठक में तय किया गया है कि पार्टी केजरीवाल के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाकर जनता को इसकी सच्चाई बताएगी। भाजपा जनता को यह बताने की कोशिश करेगी कि किस तरह अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश न होकर संवैधानिक संस्थाओं की अवमानना कर रहे हैं।

भाजपा के शीर्ष नेताओं की यह बैठक गुरुवार सुबह हुई। यह बैठक दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी मारलेना के उस ट्वीट के बाद हुई, जिसमें उन्होंने इस बात की आशंका जताई थी कि प्रवर्तन निदेशालय गुरुवार सुबह अरविंद केजरीवाल के घर पर रेड कर सकती है और इसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। इसके बाद एजेंसी के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि आज चार जनवरी को केजरीवाल के घर पर छापेमारी की कोई योजना नहीं है। इसके ठीक बाद ही भाजपा ने बैठक कर केजरीवाल की राजनीति से निपटने का प्लान बनाया।

केजरीवाल का गुजरात दौरा

इस उठापटक के बीच अरविंद केजरीवाल ने तीन दिन गुजरात यात्रा का प्लान बनाया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए यह यात्रा महत्वपूर्ण हो सकती है। इससे भाजपा चौकन्नी हो गई है। उसका मानना है कि केजरीवाल का यह गुजरात दौरा उसी राजनीति के मद्देनजर की जा रही है। केजरीवाल ने स्वयं कह दिया है कि यह जांच उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए की जा रही है। आने वाले समय में केजरीवाल का भाजपा पर यह हमला तेज हो सकता है।

चूंकि, पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता मिल गई थी, वह लोकसभा चुनाव में भी पूरी ऊर्जा के साथ अपनी किस्मत आजमाना चाहती है। गुजरात के पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी सीटों पर सफलता मिली थी। यदि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों इंडिया गठबंधन के अंतर्गत साथ आकर चुनाव लड़ते हैं, तो भाजपा को गुजरात के साथ-साथ पंजाब और दिल्ली में भी कुछ परेशानी हो सकती है। केजरीवाल अपनी पूछताछ को इससे जोड़कर दिखाना चाहते हैं, जिससे इसका राजनीतिक लाभ लिया जा सके।

नहीं बचेंगे केजरीवाल - भाजपा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल इस तरह की विक्टिम पॉलिटिक्स खेलकर अपने आप को ईमानदार सिद्ध करना चाहते हैं। लेकिन उनकी कोई चाल कामयाब नहीं होने वाली। शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को अब तक जमानत न मिलना यह सिद्ध करता है कि अदालत उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल चाहे जो दांव खेल लें, उनका बचना असंभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed