{"_id":"5aaafa934f1c1bba758b5b5a","slug":"arvind-kejriwal-apologizes-to-bikram-singh-majithia-khaira-sandhu-raised-questions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने मजीठिया से मांगी माफी, पंजाब AAP के खैरा-संधू ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केजरीवाल ने मजीठिया से मांगी माफी, पंजाब AAP के खैरा-संधू ने उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Mar 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर की अदालत में गुरुवार को पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया पर नशा कारोबार को लेकर लगाए आरोपों के संबंध में माफीनामा दिया। इसके बाद उनकी पार्टी में बगावती सुर उठने लगे। आप विधायक व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा और विधायक कंवर संधू ने इसे गलत बताते हुए विरोध जताया।
केजरीवाल के माफीनामे की सूचना मिलने पर खरड़ से आप विधायक और पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन कंवर संधू ने ट्वीट करके कहा कि नशों के केस में चल रहे मानहानि मामले में केजरीवाल की मजीठिया से माफी ने पंजाब के लोगों का सिर नीचा कर दिया है। खासतौर पर पंजाब के युवाओं को इससे बहुत निराशा होगी।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा ने ट्वीट कर लिखा कि हम लोग अरविंद केजरीवाल की माफी से सकते में हैं। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि केजरीवाल जैसे बड़े कद के नेता ने इस तरह समर्पण से पहले हम लोगों के साथ कोई विचार-विमर्श नहीं किया। वहीं आप में साइड लाइन किए गए कुमार विश्वास ने दोनों ही ट्वीट को लाइक किया है।

मजीठिया बोले- यह ऐतिहासिक पल जब एक सीएम ने गलती मानी
बिक्रम मजीठिया
- फोटो : File Photo
मजीठिया बोले- यह ऐतिहासिक पल जब एक सीएम ने गलती मानी
केजरीवाल के माफीनामा पर चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मजीठिया ने कहा कि सच की जीत हुई है। इससे साफ हो गया है कि झूठे आरोप कभी कामयाब नहीं होते। यह ऐतिहासिक पल है जब एक सीएम ने अदालत में माफीनामा दिया है।
उन्होंने मुझे, मेरे परिजनों, समर्थकों को पहुंची ठेस के लिए खेद जताया है। वह इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं।
यह केस मई 2016 में अमृतसर अदालत में दायर किया गया था। मजीठिया ने कहा कि इस विवाद से उनकी मां और पत्नी को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।