फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann visited Swaminarayan temple in Ahmedabad and held meetings with local AAP leaders news in Hindi

अहमदाबाद: स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ कीं बैठकें

Sun, 03 Apr 2022 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 03 Apr 2022 10:55 PM IST
सार

शनिवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को स्वामीनारायण मंदिर में प्रार्थना की और स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें कीं।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann visited Swaminarayan temple in Ahmedabad and held meetings with local AAP leaders news in Hindi
स्वामीनारायण मंदिर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरी वाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को अहमदाबाद के स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे। दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात आए दोनों नेताओं ने यात्रा के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी (आप) के स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें भी कीं।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और मान ने शहर के निकोल इलाके में स्थित एक मंदिर में प्रार्थना की थी और एक रोडशो भी किया था। दोनों नेताओं ने इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया।
विज्ञापन


रविवार को दोनों नेता स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की गुजरात इकाई के नेता गोपाल इटालिया और इसूदन गढ़वी के साथ प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने राज्य में पार्टी के शीर्ष नेताओं और कोर समिति  के सदस्यों के साथ बैठकें की थीं विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने बताया कि दोनों ने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठकें भी कीं। दोनों मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करने वाले लोगों में कुछ कांग्रेस पार्टी के नेता भी थे। इसके बाद शाम को केजरीवाल और भगवंत मान नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ दौरे की शुरुआत की थी। उन्होंने निकोल और बापूनगर में एक रोडशो किया था, जिसमें बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed